लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपचुनावः भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर पथराव, सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प, टीएमसी पर उतारा गुस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2022 12:02 IST

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोगों को बीच रास्ते में उपद्रव करते देखा जा सकता है। सुरक्षाकर्मी जब उन्हें हटाने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ भी हाथापाई होती है। 

Open in App
ठळक मुद्दे आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने कहा कि टीएमसी डर की वजह से ऐसा कर रही हैटीएमसी ने आसनसोल की लोकसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा हैतृणमूल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण बालीगंज सीट पर उपचनुाव कराया जा रहा है

आसनसोलः पश्चिम बंगाल में हो रहे उपचुनावों में आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल के काफिले पर पथराव की खबर सामने आई है। भाजपा उम्मीदवार ने इसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया। अग्निमित्रा ने कहा कि टीएमसी डर गई है इसलिए ये सब कर रही है।

पॉल ने कहा कि उनकी गाड़ी पर पथराव हुए और उनके सुरक्षाकर्मियों से भी मारपीट की गई। भाजपा उम्मीदवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के वक्त पुलिस मुकदर्शक बनकर सब देख रही थी। उन्होंने कहा, तृणमूल के लोगों ने हमारे उपर हमला किया, गाड़ी पर हमला किया गया, हमारे लोग घायल हुए हैं। तृणमूल डर गई है इसलिए ये सब कर रही है और प्रशासन मूक दर्शक बनी है। मेरे सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोगों को बीच रास्ते में उपद्रव करते देखा जा सकता है। सुरक्षाकर्मी जब उन्हें हटाने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ भी हाथापाई होती है। 

उधर,  बालीगंज से TMC उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो ने सेंट्रल फोर्स के रवैये पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनका रवैया सही नहीं है। मुझे साउथ पोर्ट स्कूल के बूथ में घूसने नहीं दिया गया। शुरूआत में कुछ लोगों को मोबाइल बाहर जमा करके बूथ के अंदर जाने को कहा गया जिसके बाद इसका विरोध हुआ तो फिर इसे बंद किया गया। तृणमूल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण बालीगंज सीट पर उपचनुाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुब्रत मुखर्जी की बराबरी करना आसान नहीं है, लेकिन तृणमूल ने बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाकर काम आसान कर दिया है।

गौरतलब है कि टीएमसी ने पश्चिम बर्धमान जिले के औद्योगिक शहर आसनसोल की लोकसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं दक्षिण कोलकाता की बालीगंज विधानसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया है। वे दोनों पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। कांग्रेस उम्मीदवारों ने दावा किया कि वे ‘धरतीपुत्र’ हैं जबकि सिन्हा बाहरी हैं, जबकि आसनसोल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के तौर पर बाबुल सुप्रियो का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

टॅग्स :टीएमसीBJPपश्चिम बंगालपश्चिबाबुल सुप्रियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो