लाइव न्यूज़ :

Bengal Bandh Today Live Updates: हेलमेट पहनकर बस चलाते दिखे ड्राइवर, बीजेपी के बंगाल बंद के बीच सरकारी बसें संचालित

By अंजली चौहान | Updated: August 28, 2024 09:57 IST

Bengal Bandh Today Live Updates: नबन्ना अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद बंद का आह्वान किया गया है।

Open in App

Bengal Bandh Today Live Updates: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा 'बंगाल बंद' का आह्वान किया गया है। राज्य में 12 घंटों के बंद के दौरान सभी सेवाओं को रोक दिया गया है जिनमें रेल, फ्लाइट, मेट्रो और स्कूल-कॉलेज शामिल है। बुधवार को इस बंद का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। राज्य की राजधानी कोलकाता में, सप्ताह के दिनों की सुबह सड़कों पर सामान्य चहल-पहल नहीं दिखी, क्योंकि बसें, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियाँ कम चल रही थीं। निजी वाहन भी काफी कम थे, जबकि बाजार और दुकानें खुली रहीं।

हालांकि, बंद के बीच राज्य सरकार की बसों को चलाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में राज्य बसों के ड्राइवर की अलग की तस्वीर सामने आई। बसों के ड्राइवर हेलमेट पहने हुए नजर आए। उत्तर दिनाजपुर में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की बसों के चालक हेलमेट पहने हुए देखे गए। एक बस चालक ने कहा, "हम हेलमेट पहने हुए हैं, क्योंकि आज बंद का आह्वान किया गया है...सरकार ने हमें सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने का आदेश दिया है।"

इसी तरह हावड़ा में सरकारी बस के ड्राइवर हेलमेट पहने दिखे। एक बस ड्राइवर ने कहा, "आज बंद है, इसलिए हम हेलमेट पहन रहे हैं..."

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?

गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने बीचे मंगलवार को उन्हें "तानाशाह" कहा और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा ने यह भी मांग की है कि सीबीआई बनर्जी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल का पॉलीग्राफ परीक्षण कराए, जिन्होंने शुरू में कहा था कि पीड़िता की मौत आत्महत्या से हुई है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की, जिन्होंने पीड़िता के लिए न्याय और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कोलकाता में एक रैली निकाली थी। सैकड़ों जुलूस निकालने वालों, मुख्य रूप से युवाओं ने मंगलवार दोपहर शहर भर में दो स्थानों से 'नबन्ना अभियान' शुरू किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और आर जी कर अस्पताल में एक डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

रैली करने वालों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए सीएम को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बारे में उनका तर्क है कि इसी के कारण आर जी कर त्रासदी हुई, जिससे देश भर में आक्रोश फैल गया। छात्र मंच 'छात्रसमाज' और राज्य सरकार के कर्मचारियों के 'संग्रामी जौथा मंच' द्वारा आयोजित रैली दो स्थानों - उत्तर कोलकाता में कॉलेज स्क्वायर और हावड़ा में संतरागाछी से शुरू हुई।

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal BJPरेपडॉक्टरहत्यामहिलाकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?