लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Curbs: पश्चिम बंगाल में कल से सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद, इन चीजों पर भी लगाई गई सख्त पाबंदियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 17:05 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने रविवार को कहा कि राज्य में 3 जनवरी यानि कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देविवाह संबंधी समारोहों में 50 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं शाम सात बजे तक ही 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी लोकल ट्रेनेंनियम तोड़ने वालों पर होगी IPC के तहत कार्रवाई

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, समेत अन्य चीजों को बंद करने का निर्णय लिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 जनवरी यानि कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। 

इसके साथ ही राज्य के प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे और सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी। सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इन चीजों पर भी लगाई गई पाबंदियां

राज्य में कोविड संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने शाम सात बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद किसी भी लोकल ट्रेन को पटरियों पर नहीं चलने दिया जाएगा। हालांकि, लंबी दूरी की सभी ट्रेनें यथावत चलती रहेंगी।' पश्चिम बंगाल के सभी पर्यटन स्थल कल यानी सोमवार से बंद रहेंगे। दिल्ली और मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ानें सप्ताह के केवल दो दिन - सोमवार और शुक्रवार को ही अनुमति दी जाएंगी।

राज्य में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अधिकतम 50 लोगों को ही अनुमति दें। वहीं शॉपिंग मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स लोगों के प्रतिबंधित प्रवेश के साथ एक समय में 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते। ये रात 10 बजे तक खुले रह सकते हैं।

वहीं रेस्तरां और बार एक बार में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ और रात 10 बजे तक संचालित हो सकते हैं। इसी प्रकार समान प्रतिबंध सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए लागू होगा। बैठकों और कॉन्फ्रेंस के लिए एक बार में अधिकतम 200 लोगों की अनुमति होगी अथवा 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ इसकी इजाजत होगी।

वहीं विवाह संबंधी समारोहों में 50 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। अंतिम संस्कार के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। कोलकाता मेट्रो सेवाएं सामान्य परिचालन समय के अनुसार 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित होंगी।

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों और वाहनों और किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोहों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील