लाइव न्यूज़ :

Bihar: नीतीश सरकार के विश्वासमत से पहले राजद विधायकों को तेजस्वी यादव ने किया हाउस अरेस्ट, रहेंगे नजरबंद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2024 19:41 IST

इन सभी विधायकों को विश्वासमत से पहले आवास से बाहर आने पर रोक लगा दी गई है। उन्हें घर जाने से मना कर दिया गया है। वे अब विश्वासमत होने तक तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के सभी विधायकों को 5, देशरत्न मार्ग तेजस्वी यादव के आवास में रहने की व्यवस्था की गई हैइन सभी विधायकों को विश्वासमत से पहले आवास से बाहर आने पर रोक लगा दी गई हैवे अब विश्वासमत होने तक तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे

पटना:बिहार में नीतीश सरकार के विश्वासमत के पहले मचे सियासी घमासान के बीच राजद के सभी विधायकों को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद रहेंगे। इन सभी विधायकों को विश्वासमत से पहले आवास से बाहर आने पर रोक लगा दी गई है। उन्हें घर जाने से मना कर दिया गया है। वे अब विश्वासमत होने तक तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे। 

राजद के सभी विधायकों को 5, देशरत्न मार्ग तेजस्वी यादव के आवास में रहने की व्यवस्था की गई है। तेजस्वी के इस फरमान के बाद राजद के तमाम विधायकों ने अपने ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों को आवास पर भेजकर कपड़ा मंगवाया है। राजद विधानमंडल दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। राजद के सभी विधायक 12 फरवरी को होने वाली विश्वासमत से पहले तेजस्वी यादव के आवास से बाहर नहीं निकलेंगे। 12 फरवरी की सुबह तक राजद के सभी विधायक और विधान पार्षद तेजस्वी यादव के साथ ही उनके आवास में रहेंगे। विधायकों को आवास में रहने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके इंतजाम भी आवास के अंदर ही किए जा रहे हैं। 

राजद विधायकों के तेजस्वी आवास में रुकने की खबर सामने आते ही पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तेजस्वी यादव के आवास के बाहर बेरिकेटिंग की गई है। बता दें कि आज तेजस्वी यादव ने अपने बंगले पर पार्टी के सभी विधायकों और एमएलसी की बैठक बुलाई थी। बैठक शुरू होते ही तेजस्वी ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक वहां मौजूद हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि सोमवार को विधानसभा में एनडीए सरकार को बहुमत साबित करने के लिए होने वाले विश्वासमत सभी राजद विधायकों को तेजस्वी के आवास में रहेंगे। पार्टी के सारे विधायक और विधान परिषद के सभी सदस्यों को अपने अपने घर से कपड़े मंगवाने को कहा गया। 

इससे पहले राजद विधायक दल के बैठक के दौरान मौके पर मौजूद अपने विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के साथ लेफ़्ट के विधायकों और विधान परिषद के सभी सदस्यों को पूरी मजबूती के साथ एकजुट रहने की अपील तेजस्वी यादव ने की। उल्लेखनीय है कि 243 सीटों वाली विधानसभा में राजद के पास 79 विधायक हैं और विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, कांग्रेस के पास 19, भाकपा-माले-भाकपा-माकपा के पास 16 विधायक हैं। ऐसे में विपक्ष के पास कुल संख्या बल 114 विधायकों का है और एक विधायक एआईएमआईएम के पास है।

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos