लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में किया बड़ा बदलाव, पार्टी के अनुभवी नेता राजीव बिंदल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2023 20:36 IST

सोलन के निवासी बिंदल मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उन्हें अनुभवी और कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है। बिंदल पहले भी भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोलन के निवासी बिंदल मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैंबिंदल पहले भी भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैंउन्हें अनुभवी और कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है

नई दिल्ली/शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा सदस्य सुरेश कुमार कश्यप की जगह हिमाचल प्रदेश के अनुभवी नेता राजीव बिंदल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। सोलन के निवासी बिंदल मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उन्हें अनुभवी और कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है। 

बिंदल पहले भी भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। कई बार विधायक रहे बिंदल इस बार विधानसभा चुनाव हार गए। भाजपा 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोलन जिले में अपना खाता खोलने में नाकाम रही। पिछले साल नवंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था। 

पार्टी अब दो मई को शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस रही है। अन्य नियुक्तियों में, पार्टी ने सिद्धार्थन और पवन राणा को क्रमशः हिमाचल प्रदेश और दिल्ली राज्य इकाइयों में अपना महासचिव (संगठन) बनाया है। 

दोनों नेताओं के राज्यों की जिम्मेदारी की अदला-बदली होगी। शिमला में पत्रकारों से कश्यप ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है और मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र को अधिक समय देना चाहता हूं, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और मैंने पार्टी आलाकमान से किसी अन्य नेता को जिम्मेदारी सौंपने का अनुरोध किया है।’’ 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कश्यप ने 20 अप्रैल को ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद 22 जुलाई, 2020 को कश्यप को भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :Himachal Pradesh BJPहिमाचल प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो