लाइव न्यूज़ :

सपा प्रत्याशी ने मतगणना से पहले 'लाठी' की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'जरूरत पड़ सकती है, तेल पिला कर रख लीजिए'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2022 20:14 IST

सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे और सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू चुनाव प्रचार के दौरान भी विवादों में फंसे रहे। यहां तक की मतदान के दिन भी मनोज सिंह पर कथित तौर पर आरोप लगा कि उन्होंने भाजपा समर्थित एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने फेसबुक पर लाठियों की तस्वीर पोस्ट करते हुए धमकी दी है मनोज सिंह ने लिखा है कि मतगणना के दिन जरूरत पड़ सकती है, तेल पिला कर रख लीजिए2017 के चुनाव में मनोज सिंह को माफिया डॉन बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह ने हराया था

सैयदराजा: यूपी इलेक्शन में मतदान खत्म होने के बाद चुनाव में खड़े प्रत्याशी अब अपनी असली रंगत में आ रहे हैं। आगामी 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही प्रत्याशी लाठी-डंडों और भुजबल का प्रदर्शन करने लगे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बिहार से सटते हुए जिले चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने सोशल मीडिया पर लोगों से डंडों में तेल पिलाने की गुजारिश की है।

सोशल प्लेटफार्म फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले सपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने लाठियों की तस्वीरे साफा करते हुए लिखा, "मतगणना के दिन जरूरत पड़ सकती है, तेल पिला कर रख लीजिए।" 

जानकारी के मुताबिक सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे और सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू चुनाव प्रचार के दौरान भी विवादों में फंसे रहे। यहां तक की मतदान के दिन भी मनोज सिंह पर कथित तौर पर आरोप लगा कि उन्होंने भाजपा समर्थित एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

वहीं मतदान से ठीक एक दिन पहले मनोज पर आरोप लगा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उस मामले में तो घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता की ओर से थाने में सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू पर धारा 307 सहित मारपीट की कई अन्य धाराओं में केस भी दर्ज कराया गया।

सोमवार को वोटिंग के सातवें चरण में चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में भी वोटिंग संपन्न हुई। इसके बाद मंगलवार को सपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने लाठी-डंडे की तस्वीर के साथ फेसबुक पर मतगणना के लिए तैयार रहने का पोस्ट करके एक नये विवाद को जन्म दे दिया।

मालूम हो कि चंदौली की सैयदराजा सीट लोकतांत्रिक राजनीति में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस सीट से साल 1952 में पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कमलापति त्रिपाठी विधायक चुने गए थे।

कमलापति त्रिपाठी यूपी के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहे। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में बसपा के शारदा प्रसाद ने सपा के राम उजागर गोंड को हराकर जीत हासिल की थी।

वही 2007 के चुनाव में बसपा के शारदा प्रसाद ने फिर से दर्ज की थी और साल 2012 के चुनाव में इस सीट का नाम बदल कर सैयदराजा कर दिया गया। उससे पहले इस सीट का नाम चंदौली सदर हुआ करता था।

साल 2012 के चुनाव में सैयदराजा सीट से मौजूदा सपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने बतौर निर्दल प्रत्याशी पर्चा भरा। मनोज सिंह उस समय आपराधिक मामले में जेल में बंद थे। जेल से चुनाव लड़ते हुए मनोज सिंह ने वर्तमान एमएलसी और माफिया डॉन बृजेश सिंह को हराया था।

2017 के चुनाव में बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह ने चाचा की हार का बदला लेते हुए मनोज सिंह को हरा दिया। साल 2022 के चुनाव में सुशील सिंह फिर भाजपा के टिकट पर सपा प्रत्याशी मनोज सिंह के सामने हैं। आगामी 10 मार्च को यह तय हो जाएगा कि सैयदराजा की जनता किसे अपने विधायक के तौर पर चुनती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीBJPफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो