लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का जारी है बिहार का धुआंधार दौरा, 15 सितंबर को सीमांचल के पूर्णिया में करेंगे राज्य के लिए सौगातों की बारिश

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2025 17:04 IST

इस बार के दौरे में पीएम मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में बने अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। 

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार बिहार दौरा जारी है। इसी कड़ी में अब पीएम मोदी 15 सितंबर को सीमांचल के पूर्णिया आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी बिहार को बड़े- बड़े सौगातों से नवाजने वाले हैं। इस बार के दौरे में पीएम मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में बने अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री सीमांचल की रेलवे कनेक्टिविटी को भी मजबूती देंगे। वह विक्रमशिला से कटरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) के बीच 4,410 करोड़ की लागत से नई रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। यह रेलखंड अररिया और किशनगंज जिलों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री इस खंड पर चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 

इसके अलावा, वह जोगबनी और दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा और छेहरटा (अमृतसर) तथा जोगबनी और ईरोड के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा शीशाबाड़ी स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यह स्थल एसएसबी कैंप के पास स्थित है, जहां भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं। दस एकड़ के मैदान में जनसभा होगी, जहां पांच वाटरप्रूफ हैंगर बनाए गए हैं और तीन हेलीपैड का निर्माण किया गया है। 

इस दौरान पीएम मोदी बिहार और सीमांचल के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात जनता को देंगे। पीएम मोदी इस दौरे में भागलपुर के पीरपैंती में एक ताप विद्युत परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे, जो क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा। 

पीएम मोदी राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह आधुनिक सुविधा सालाना 5 लाख सीमेन डोज के उत्पादन में सक्षम होगी। यह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसका लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा, और उनकी आय में वृद्धि होगी। 

पूर्णिया को वंदे भारत जैसी प्रीमियम सेवा मिलने से यात्रियों को तेज, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। दानापुर से पूर्णिया होते हुए जोगबनी तक वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। दानापुर से पूर्णिया तक किराया 1185 है, जिसमें 308 कैटरिंग चार्ज शामिल है। बिना खानपान के किराया 877 रखा गया है। यह ट्रेन प्रातः 4:50 बजे पूर्णिया जंक्शन पर आएगी और 5:00 बजे दानापुर के लिए रवाना होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब