लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: दिवाली से पहले नोएडा के लोगों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सड़कों पर दौड़ेगी 50 नई बसें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 12:57 IST

नोएडा डिपो में बसों की कमी पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इनमें से 22 बसें पुरानी हैं, लेकिन इनके नीलामी के मानक दो साल बाद पूरे होंगे। इसलिए डिपो से इस अवधि में कोई बस नहीं हटेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देइस साल दीवाली पर नोएडा डिपो को 50 नए बस मिलेंगे। फिलहाल इस रूट पर कम बसे है जिस कारण बसों के फेरे को बढ़ाए गए है। त्योहारों पर यात्रियों को दिक्कत न हो, इसलिए नए बसों को लाया जा रहा है।

लखनऊ: मोरना स्थित नोएडा डिपो से अब दो साल तक कोई बस नहीं हटेगी और दीपावली तक डिपो को शासन से 50 नई बसें भी मिलेंगी ताकि यात्रियों को बसों की संख्या की वजह से दिक्कत नहीं हो। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

क्या कहा अधिकारियों ने 

अधिकारी ने बताया कि नोएडा डिपो में करीब तीन महीने पहले तक 186 बसें थी। इनमें मे 42 बसें नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण रूट से हटा दी गईं। इसलिए अब डिपो में 144 बसें ही हैं। ये सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। 

बसों की कमी के कारण बढ़ाए गए है फेरे- अधिकारी

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा, ‘‘इनमें से 22 बसें पुरानी हैं, लेकिन इनके नीलामी के मानक दो साल बाद पूरे होंगे। इसलिए डिपो से इस अवधि में कोई बस नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि अभी बसें कम हैं। इसलिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।’’ 

दीवाली तक मिलेंगे 50 नई बसें

बसों की कमी पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि दीपावली से पहले 50 साधारण बसें मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब ये बसें आ जाएगीं तब नए रूट पर इन बसों को शुरू किया जाएगा। 

अधिकारी ने यह भी बताया कि जिन रूट पर बसों की कमी है, वहां बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। 

त्योहारों पर लंबी दूरी की बसों के बढ़ाए गए थे फेरे

आपको बता दें कि इससे पहले त्योहारों के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा और नोएडा स्थित उत्तर प्रदेश रोडवेज के डिपो से लंबी दूरी के विभिन्न जगहों के लिए बसें चलाई गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि यात्रियों को समय पर बस मिल सके। 

इस पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा था कि रक्षाबंधन पर लंबी दूरी के रूट पर 30 मिनट में एक बस रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में दूर से आकर काम करने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। इनमें से ज्यादातर लोग त्योहार के मौके पर अपने-अपने घर जाते हैं। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने तैयारी कर एसी सुविधा दी थी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशRoad Transportउत्तर प्रदेश समाचारदिवालीनॉएडाNoida Traffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब