लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election:काउंटिंग से पहले कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात

By आकाश सेन | Updated: December 2, 2023 20:20 IST

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जनता का जनादेश आने में चंद घंटों का समय ही शेष रह गया है । इस में मतगणना को लेकर दोनों ही प्रदेश के प्रमुख सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस ने मतगणना को लेकर कमर कस ली है। इसी बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने काउंटिंग के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही उन्हें कांउटिंग में पर नजर रखने और सक्रिय रहने की हिदायत दी क्या कहा कमलनाथ ने पढिये पूरी खबर ।

Open in App
ठळक मुद्देकाउंटिंग से पहले कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में नया प्रभात होगा- कमलनाथ ।विश्वास रखिए विजय श्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है।

भोपाल: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए जनता का जनादेश आने के लिए उल्टी गिनती शुरु हो गई है । तो वही मतों की गिनती की तैयारी भी पूरी । वही बीजेपी और कांग्रेस ने भी मतगणना को लेकर कम कस ली है ।  मतगणना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बनाए वॉर रूम में सुबह से ही दिग्गज नेता मोर्चा संभालेंगे और मतगणना समाप्त होने तक सक्रीय रहेंगे। वहीं इसके एक दिन पहले कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लिखा कि डेढ़ महीने पहले शुरू हुई चुनाव की प्रक्रिया कल संपन्न हो जाएगी। कल इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- प्रिय साथियो, यह उत्साह और आत्मविश्वास का समय है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने पहले प्रारंभ हुई थी और कल 3 दिसंबर को मतगणना के साथ यह संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है।

कल इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मैं स्वयं उपस्थित रहकर मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखूंगा और आप सबके सतत संपर्क में रहूंगा। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में नया प्रभात होगा। विश्वास रखिए विजय श्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023भोपालकांग्रेसकमलनाथCongress BhawanMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार