लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना में शिकार व्यक्ति की जान बचाकर ‘फरिश्ते दिल्ली’ बनिए, सीएम केजरीवाल करेंगे सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 20:46 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘फरिश्ते दिल्ली के’ सम्मान के औपचारिक शुभारंभ के मौके पर कहा, ‘‘यदि दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को हादसे के एक घंटे के अंदर अस्पताल ले जाया जाता है तो उसके बच जाने की संभावना 70-80 फीसदी रहती है क्योंकि यह समय अनमोल होता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देइस योजना के तहत दिल्ली सरकार सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति के इलाज का खर्च उठाएगी।मुख्यमंत्री ने कुछ उन फरिश्तों को सम्मानित भी किया जिन्होंने प्रयोग के तौर पर चलायी गयी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद करने वालों को सम्मानित करने की योजना सोमवार को शुरू की और कहा कि करीब डेढ़ साल में इस पहल के प्रयोग के दौरान कम से कम 3000 जानें बचायी जा सकीं।

उन्होंने ‘फरिश्ते दिल्ली के’ सम्मान के औपचारिक शुभारंभ के मौके पर कहा, ‘‘यदि दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को हादसे के एक घंटे के अंदर अस्पताल ले जाया जाता है तो उसके बच जाने की संभावना 70-80 फीसदी रहती है क्योंकि यह समय अनमोल होता है।’’

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति के इलाज का खर्च उठाएगी और उनकी मदद करने वालों को प्रोत्साहन राशि देगी। मुख्यमंत्री ने कुछ उन फरिश्तों को सम्मानित भी किया जिन्होंने प्रयोग के तौर पर चलायी गयी इस पहल के दौरान घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचायी।

एनडीएमसी के कर्मचारी जितेंद्र कुमार भी उनमें शामिल हैं। पिछले साल मई में कुमार ने सड़क पर हादसे के एक शिकार व्यक्ति को पड़ा देखा। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया जबकि कई लोग घायल व्यक्ति का वीडियो बनाने में लगे थे। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ औपचारिक रूप से इस योजना को शुरू करने से पूर्व हमने डेढ़ साल पहले इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने और उसकी जटिलताएं दूर करने के लिए प्रयोग के तौर पर इसे शुरू किया था। इस पहल के मार्फत 3000 से अधिक जिंदगियां बचायी जा सकीं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने खबरों में पढ़ा था कि निर्भया एक घंटे तक सड़क पर पड़ी रही और किसी ने उसकी मदद नहीं की। अगर समय पर लोगों को भर्ती करा दिया जाए तो उनकी जान बचायी जा सकती है।’’ 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत