लाइव न्यूज़ :

मुंबई क्यों आना चाहते हैं ट्रंप, बोले- सतर्क रहें, ध्यान दें, मैं आ सकता हूं

By भाषा | Updated: September 23, 2019 06:11 IST

अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मोदी ने ट्रंप की जमकर प्रशंसा की और उन्हें व्हाइट हाउस में ‘‘भारत का मित्र’’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया ।कार्यक्रम में मोदी ने ट्रंप की जमकर प्रशंसा की और उन्हें व्हाइट हाउस में ‘‘भारत का मित्र’’ करार दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुम्बई में होने वाली एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत आने की रविवार को इच्छा व्यक्त की । साथ ही ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या उन्हें निमंत्रण है? ट्रंप ने यहां एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपनी यह मंशा जाहिर की।उन्होंने कहा, ‘‘ आने वाले सप्ताह मुम्बई में एनबीए बास्केटबाल प्रतियोगिता होने वाली है । यह भारत में ऐसा पहला एनबीए बास्केटबाल गेम होगा।’’ उन्होंने मोदी से पूछा, ‘‘ क्या मैं इसमें निमंत्रित हूं ।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं आ सकता हूं । सतर्क रहें (ध्यान दें), मैं आ सकता हूं । ’’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके बाद अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया । इससे पहले इस कार्यक्रम में मोदी ने ट्रंप की जमकर प्रशंसा की और उन्हें व्हाइट हाउस में ‘‘भारत का मित्र’’ करार दिया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीमुंबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो