लाइव न्यूज़ :

बवाना अग्निकांडः प्लास्टिक फैक्ट्री मालिक हुआ अरेस्ट, CM केजरीवाल ने दिए जांच के आदेश

By IANS | Updated: January 21, 2018 13:25 IST

अधिकारी ने कहा कि हमने जैन को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि वह और ललित गोयल नामक एक अन्य व्यक्ति इस गोदाम के मलिक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आग लगने की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

Open in App

दिल्ली पुलिस ने बवाना में स्थित उस प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें शनिवार को लगी आग में 17 लोग मारे गए थे। पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने शनिवार रात को मनोज जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और थोड़ी देर पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि हमने जैन को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि वह और ललित गोयल नामक एक अन्य व्यक्ति इस गोदाम के मलिक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आग लगने की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक प्लास्टिक के फैक्ट्री में आग लगने से 10 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए ।

डीसीपी गुप्ता ने कहा कि बावाना औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की खबर नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 6.20 बजे मिली जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

गुप्ता के अनुसार गोदाम में पटाखे रखे थे और गोदाम से बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था जिसके कारण इस घटना में बड़ी संख्या में लोग मारे गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आग बेसमेंट से ऊपरी मंजिलों की ओर बढ़ी तो पीड़ित बेसमेंट, पहली और दूसरी मंजिलों में फंस गए।

टॅग्स :भीषण आगअरविन्द केजरीवालदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप