लाइव न्यूज़ :

बटमालूः गोलीबारी में घायल नागरिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ ने ली

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 3, 2021 18:03 IST

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकवादियों की गोली लगने से घायल हुए आम नागरिक की मौत हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।बटमालू निवासी मोहम्मद शफी डार को गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गये थे। उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जम्मूः श्रीनगर के बटमालू क्षेत्र में आतंकियों की गोलीबारी में घायल हुए नागरिक ने रविवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की शाम को आठ बजे के करीब आतंकवादियों ने बटमालू की एसडी कालोनी में मोहम्मद शफी डार को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

45 वर्षीय डार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने डार को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। मोहम्मद शफी डार को पेट में गोली लगी थी।

आतंकी उसे मृत समझ कर वहां से फरार हो गए थे। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल में पहुंचाया तो उसकी सांसे चल रही थी। डार शनिवार को आतंकियों की गोली से मरने वाला दूसरा नागरिक है। इससे पहले शनिवार की सुबह कर्णनगर श्रीनगर में छात्ताबल निवासी माजिद अहमद गोजरी को आतंकियों ने गोली मार कर मार दिया था। इन दोनों ही हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ ने ली है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो