लाइव न्यूज़ :

Bathinda firing: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना से मांगी रिपोर्ट, पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब किया, जानें ताजा अपडेट

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2023 13:11 IST

भारतीय सेना के दक्षिण-पश्चिम कमान के एक बयान के अनुसार, गोलीबारी की घटना सुबह 4:35 बजे हुई। बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि सेना के एक जवान ने संभवत: सुरक्षित परिसर में दूसरों पर गोलियां चलाईं।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर सेना से रिपोर्ट मांगी है पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।  सैन्य स्टेशन पर परिवार के सदस्यों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।  वहीं परिसर के भीतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बठिंडाःपंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार को सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने बताया कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।

 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर सेना से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे इस मामले की ब्रीफिंग देंगे। उधर, पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। 

गोलीबारी के बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया। फायरिंग की घटना के बाद बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं, वहीं सैन्य स्टेशन पर परिवार के सदस्यों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।  वहीं परिसर के भीतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

भारतीय सेना के दक्षिण-पश्चिम कमान के एक बयान के अनुसार, गोलीबारी की घटना सुबह 4:35 बजे हुई। बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि सेना के एक जवान ने संभवत: सुरक्षित परिसर में दूसरों पर गोलियां चलाईं।

बठिंडा सैन्य स्टेशन एशिया का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है और सेना के मुख्यालय 10 कोर का घर है। धुरी 'चेतक' वाहिनी दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान में पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा की रक्षा के लिए है। 

बताया जा रहा है कि यहां से दो दिन पहले  28 राउंड कारतूस के साथ एक INSAS राइफल लापता हो गया था। संभावना जताई जा रही है कि हमले में इस राइफल का इस्तेमाल हो सकता है। सेना ने कहा कि सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :पंजाबबठिंडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’