लाइव न्यूज़ :

'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे', योगी आदित्यनाथ ने कहा- बांग्लादेश की गलतियों को भारत नहीं दोहराया जाना चाहिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 26, 2024 15:40 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं है। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एकजुट होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा- बांग्लादेश की गलतियों को भारत नहीं दोहराया जाना चाहिएयोगी आदित्यनाथ ने कहा- 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे'योगी आदित्यनाथ ने कहा- राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर एकजुटता का आह्वान किया। बांग्लादेश में चल रही अशांति के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के नागरिकों के बीच एकता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और यदि नागरिक एकजुट हों तो देश प्रगति कर सकता है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं है। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एकजुट होंगे। हम तभी गुणवान होंगे जब हम एकजुट होंगे। सीएम योगी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है। उन गलतियों को यहां (भारत) नहीं दोहराया जाना चाहिए।

सीएम योगी ने आगरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।' 

बता दें कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम ने मथुरा में दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लिया।

सीएम योगी आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर की लड़ाई राष्ट्र के लिए थी, स्वदेश, स्वाभिमान और स्वधर्म के लिए थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे वीर दुर्गादास राठौर ने देश के अपना सबकुछ समर्पित कर दिया वैसे ही हमें भी राष्ट्र को सबसे ऊपर रखना चाहिए।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश के हालात को लेकर चिंता जताई हो। 5 अगस्त को शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद हिंसा में हिंदू समुदाय को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया। सीएम योगी कई बार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जता चुके हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथश्रीकृष्ण जन्माष्टमीउत्तर प्रदेशआगराबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो