लाइव न्यूज़ :

कस्टमर से कैरी बैग के 3 रुपये मांगना बाटा को पड़ा महंगा, लगा 9 हजार रुपये का जुर्माना

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2019 13:06 IST

कंज्यूमर फोरम का मानना था कि पेपर बैग के लिए कीमत लेना सेवा में कमी है। सामान के साथ बैग देना स्टोर की ड्यूटी है। इस घटना के बाद कंज्यूमर फोरम ने बाटा इंडिया को सभी ग्राहकों को फ्री पेपर बैग देने का निर्देश दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला है चंडीगढ़ के रहने वाले दिनेश प्रसाद रतूड़ी की एक शिकायत से शुरू हुआ। दिनेश ने आरोप लगाया कि उनके दिए बैग पर वह अपने ब्रांड का प्रचार कर रहे थे

इंडियन फुटवीयर कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड को कंज्यूमर फोरम ने कंपनी को सेवा में कमी के लिए 9000 रुपये कस्टमर को देने का आदेश दिया। इसके साथ ही फोरम ने कंपनी को यह भी निर्देश दिया कि वह सामान खरीदने वाले अपने सभी ग्राहकों को फ्री कैरी बैग दे।

यह मामला है चंडीगढ़ के रहने वाले दिनेश प्रसाद रतूड़ी की एक शिकायत से शुरू हुआ। दिनेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को उन्होंने सेक्टर 22डी के बाटा स्टोर से एक जोड़ी जूते खरीदे थे। इसके बाद जब वह बिल भरने गए तो काउंटर पर उनसे 402 रुपये लिए गए। दिनेश ने आरोप लगाया कि उनके दिए बैग पर वह अपने ब्रांड का प्रचार कर रहे थे, बावजूद इसके लिए पैसे लिए जाना तो गलत है।

इसके बाद ग्राहक ने अपने 3 रुपए और हर्जाना लेने के लिए कंज्यूमर फोरम में केस दर्ज करवाया। हालांकि बाटा इंडिया ने अपनी सफाई में कहा कि उसने सेवा में कोई कमी नहीं की है।

वहीं, कंज्यूमर फोरम का मानना था कि पेपर बैग के लिए कीमत लेना सेवा में कमी है। सामान के साथ बैग देना स्टोर की ड्यूटी है। इस घटना के बाद कंज्यूमर फोरम ने बाटा इंडिया को सभी ग्राहकों को फ्री पेपर बैग देने का निर्देश दिया। 

इसके साथ ही फोरम ने कंपनी को को बैग के 3 रुपये रिफंड करने और कानूनी खर्च के 1 हजार रुपये कस्टमर को देने का आदेश दिया। वहीं,  3000 रुपये कस्टमर को मानसिक कष्ट होने के लिए दिए। इसके अलावा 5 हजार रुपए स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में डिपॉजिट करने का भी आदेश दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए