लाइव न्यूज़ :

Bastille Day celebrations 2023: चार राफेल लड़ाकू विमान, दो सी-17 ग्लोबमास्टर्स और 72 वायु सैनिकों के साथ उड़न दस्‍ता फ्रांस रवाना, जानें शेयडूल

By फहीम ख़ान | Updated: July 7, 2023 20:15 IST

Bastille Day celebrations 2023: वेलिंकर, शिवदेव सिंह, एचसी दीवान और जंबो मजूमदार जैसे कई भारतीयों ने दो विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस के आसमान पर जंग लड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देवीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए भी सम्मानित किया गया था।भारतीय वायु सेना ने ओरागन से शुरू करके अनेक फ्रांसीसी विमानों का भी संचालन किया है। ब्रेगुएट अलिज़े, मिस्टेर आईवीए, एसईपीकैट जगुआर, मिराज 2000 और अब, राफेल जैसे लड़ाकू विमान शामिल हैं।

Bastille Day celebrations 2023: भारतीय वायु सेना का एक उड़न दस्‍ता चार राफेल लड़ाकू विमानों, दो सी-17 ग्लोबमास्टर्स और 72 वायु सैनिकों के साथ आज फ्रांस रवाना हो गया। बैस्टिल दिवस पर भारतीय वायुसेना के योद्धाओं द्वारा फ्लाई पास्ट और मार्च दोनों देशों के बीच, खासकर वायु शक्ति के क्षेत्र में एक लंबे जुड़ाव का प्रतीक है।

वेलिंकर, शिवदेव सिंह, एचसी दीवान और जंबो मजूमदार जैसे कई भारतीयों ने दो विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस के आसमान पर जंग लड़ी है। जंबो मजूमदार जैसे लोगों को द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण के दौरान फलाइस गैप पर उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए भी सम्मानित किया गया था।

भारतीय वायु सेना ने ओरागन से शुरू करके अनेक फ्रांसीसी विमानों का भी संचालन किया है। इसके बाद ब्रेगुएट अलिज़े, मिस्टेर आईवीए, एसईपीकैट जगुआर, मिराज 2000 और अब, राफेल जैसे लड़ाकू विमान शामिल हैं। अलौएट-III और लामा जैसे हेलीकॉप्टर भारत को, विशेषकर सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में, लगातार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

दरअसल, भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दल की कमान स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी के हाथ में है, जो एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्होंने अपनी सेवा में बड़े पैमाने पर अलौएट-III हेलीकॉप्टर भी उड़ाया है।एक्स डेजर्ट नाइट, गरुड़ और ओरियन जैसे उड़ान अभ्यासों के दौरान दोनों वायु सेनाओं के बीच पेशेवर संबंध भी मजबूत हुए हैं। भारतीय वायुसेना का राफेल विमान, एफएएसएफ के साथ उड़ान भर रहा है, जो दशकों से चली आ रही इस रणनीतिक दोस्ती को दर्शाता है, जो जमीन के साथ-साथ हवा में भी परिपक्व होती जा रही है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील