लाइव न्यूज़ :

इंद्राणी मुखर्जी के इस बयान के आधार पर सीबीआई ने कसा चिदंबरम पर शिकंजा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 15:02 IST

इस केस में इंद्राणी मुखर्जी एक अहम कड़ी है जिसके बयान के आधार पर सीबीआई ने चिदंबरम पर शिकंजा कसा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकार्ति चिदंबरम को भी 23 दिन जेल में रहना पड़ा था और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।कार्ति और पी चिदंबरम की गिरफ्तारी इंद्राणी द्वारा ईडी को दिये गए बयान के आधार पर हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इसी मामले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को भी 23 दिन जेल में रहना पड़ा था और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। इस केस में इंद्राणी मुखर्जी एक अहम कड़ी है जिसके बयान के आधार पर सीबीआई ने चिदंबरम पर शिकंजा कसा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्या है इंद्राणी मुखर्जी का अहम बयान

कार्ति और पी चिदंबरम की गिरफ्तारी इंद्राणी द्वारा ईडी को दिये गए बयान के आधार पर हुई। उसने कहा था कि एफआईपीबी मंजूरी में हुए उल्लंघन को कथित तौर पर रफा-दफा करने के लिये 10 लाख डॉलर की कार्ति की मांग को दंपति ने स्वीकार कर लिया था। कार्ति ने इस घूंस की मांग दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में की थी। उस वक्त कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे।

कौन है इंद्राणी मुखर्जी

इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की पूर्व निदेशक है। इंद्राणी 11 जुलाई को सीबीआई मामले में इकबालिया गवाह बन गई थी। पीटर मुखर्जी और इंद्राणी का नाम आईएनएक्स मीडिया द्वारा प्राप्त धन के लिये 2007 में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की अवैध तरीके से मंजूरी हासिल करने से संबंधित मामले में सामने आया था। फिलहाल शीना बोरा हत्याकांड में मुखर्जी दंपति जेल में बंद हैं। शीना बोरा इंद्राणी और उनके पहले पति की बेटी थी।

तमिलनाडु के शिवगंगा से सांसद कार्ति फिलहाल जमानत पर हैं। उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय ने 23 मार्च 2018 को जमानत दी थी। सीबीआई ने 15 मई 2017 को प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें मीडिया समूह को 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हासिल करने के लिये अवैध तरीके से एफआईपीबी मंजूरी दिये जाने का आरोप लगाया गया था। उस वक्त चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। इसके बाद ईडी ने भी कंपनी के संस्थापकों पीटर और इंद्राणी मुखर्जी और अन्य के खिलाफ धन शोधन कानून के तहत मामला दर्ज किया था। कार्ति को 28 फरवरी 2018 को सीबीआई ने ब्रिटेन से उनके लौटने के बाद गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :इंद्राणी मुखर्जीपी चिदंबरमआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज