लाइव न्यूज़ :

बसवराज बोम्मई ने कहा, "गांधी जयंती पर नकली गांधी की बात क्यों करूं? राहुल, सोनिया और पूरी कांग्रेस पार्टी तो जमानत पर बाहर है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2022 14:00 IST

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने गांधी जयंती पर गांधी परिवार की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें जमानत पर बाहर रहने वाला अपराधी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गांधी जयंती पर किया गांधी परिवार पर तीखा हमला मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि गांधी जयंती पर मैं क्यों नकली गांधी की बात करूंबोम्मई ने कहा कि राहुल, सोनिया और डीके शिवकुमार सहित पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है

बेंगलुरु: गांधी जयंती के मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उस कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त जुबानी हमला किया, जिसने मुल्क की गुलामी के दौरान महात्मा गांधी की अगुवाई में अंग्रेजों से लोहा लिया था। सीएम बोम्मई ने गांधी जयंती पर गांधी परिवार की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें अपराधी बताया और साथ में कर्नाटक कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अपने शासनकाल में राज्य का शोषण किया और आज जब उनके हाथ से राज्य की सत्ता निकल गई है तो वो मन मसोस रहे हैं।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है।"

दरअसल सीएम बोम्मई ने गांधी जयंती के मौके पर गांधी परिवार को इसलिए आड़े हाथों लिया क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस समय 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई करते हुए केरल से कर्नाटक में प्रवेश कर चुके हैं। राहुल गांधी बीते 23 दिनों की अनवरत पदयात्रा कर रहे हैं।

बीते 1 अक्टूबर को राहुल गांधी ने अपने पदयात्रा के 24वें दिन कर्नाटक के चामराजनगर के गुंडलूपेट से यात्रा की शुरूआत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की बोम्मई सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारा एकमात्र मकसद लोगों से जोड़ना है, उनकी परेशानियों को समझना है। भाजपा के शासनकाल में कर्नाटक की जनता आये दिन भ्रष्टाचार के जिस संगठित अपराध को झेल रही है, उसे हमें बाहर लाना है।

उन्होंने यात्रा के दौरान बोम्मई सरकार को 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार कहा और कहा कि ऐसी सरकार को हटाना उनका मकसद है और उसके लिए वो जनता के साथ, जनता के सहयोग से और जनता के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं। 

टॅग्स :Basavaraj Bommaiगाँधी जयंतीकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील