लाइव न्यूज़ :

आंधी-बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट, दो दिनों में 124 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2018 01:27 IST

गृह मंत्रालय ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में आज आंधी तूफान आने की एक ताजा चेतावनी जारी की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मई: गृह मंत्रालय ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में आज आंधी तूफान आने की एक ताजा चेतावनी जारी की गई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान पांच राज्यों में आंधी..तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 124 व्यक्तियों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए हैं।

सबसे अधिक 73 व्यक्तियों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई जबकि 91 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में अधिकतर मौतें और लोगों के घायल होने की घटनाएं आगरा क्षेत्र में हुई। राजस्थान में कुल मिलाकर 35 व्यक्तियों की मौत हुई और 206 घायल हो गए। वहीं तेलंगाना में आठ, उत्तराखंड में छह और पंजाब में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। तेलंगाना, उत्तराखंड और पंजाब में करीब 100 व्यक्ति घायल हुए हैं।

आंधी तूफान के बाद कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई क्योंकि कई पेड़ उखड़ गए और इससे बिजली के तार टूट गए। प्रभावित राज्यों में गत दो दिनों में बिजली के कम से कम 12000 खंभे गिर गए और 2500 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए।

मौसम का कहर- तीन बच्चों सहित सात की मौत, बंद हुए गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चार राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में आज संभावित आंधी तूफान आने के बारे में एक ताजा चेतावनी जारी की गई। आंधी तूफान असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के छिटपुट स्थानों पर आ सकता है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओड़िशा, उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर तटवर्ती आंध्र प्रदेश, अंदरूनी तमिलनाडु और केरल में छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान और तेज हवाएं चलने की आशंका है।तमिलनाडु और केरल में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है जबकि राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी और आंधी तूफान आ सकता है।

गृह मंत्रालय ने इसके साथ ही यह कहते हुए कल के लिए भी एक परामर्श जारी किया कि उत्तराखंड, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपरी हिमालयी पश्विम बंगाल और सिक्किम के छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान आ सकता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान और तेज आंधी आने की आशंका है।एक अधिकारी ने कहा कि असम, मेघालय और त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी आ सकती है। 

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप