लाइव न्यूज़ :

मदीना में सिनेमाहॉल खोलने के फैसले पर बरेलवी उलमा नाराज

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:24 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 23 सितम्बर सऊदी अरब की हुकूमत के पैगंबर मोहम्मद साहब की कर्म स्थली पवित्र शहर मदीना शरीफ में सिनेमाहॉल खोलने के फैसले पर बरेलवी उलमा ने सख्त नाराजगी जताई है।

तंजीम उलमा इस्लाम ने चेतावनी दी है कि अगर सऊदी अरब ने फौरन सिनेमाघरों के निर्माण की योजना पर रोक नहीं लगाई गई तो पूरी दुनिया के बरेलवी मुसलमान सऊदी अरब की हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

तंजीम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सऊदी हुकूमत सिनेमाघर खोलकर इस्लाम को बदनाम करना चाहती है। उसे मक्का और मदीना शरीफ की पवित्रता भंग नहीं करने दी जाएगी, क्योंकि इन शहरों से दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि खादिमुल हरमैन (सऊदी बादशाह का पद) का फर्ज है कि मक्का और मदीना शरीफ की अजमत, इज्जत और पवित्रता खत्म न होने दे। मगर मदीना शरीफ में सिनेमा घर खोलने की इजाजत देकर वहां की हुकूमत ने यह साबित कर दिया है कि वह सऊदी अरब पर शासन करने के लायक नहीं है।

रजवी ने कहा कि सऊदी अरब हुकूमत को आलिम-ए- इस्लाम के जज्बात का ख्याल रखते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब की कर्म और निर्वाण स्थली मदीना को सिनेमाघर रूपी “बेहयाई के अड्डों” से महफूज रखना चाहिए।

खानकाह कादरिया रहमानिया चनहटा के गद्दीनशीन मौलाना सूफी अब्दुर्रहमान कादरी ने कहा कि कुरान और हदीस ने मुस्लिम समाज को बुराइयों से बचने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा, “सऊदी हुकूमत गाने-बजाने और तमाशे जैसी बुरी चीजों को खत्म करने के बजाय बढ़ावा दे रही है। आज के दौर में फिल्मों में जो कुछ परोसा जा रहा है, वह आम लोगों के ही देखने लायक नहीं है। ऐसे में मदीना जैसे पाक शहर में इसके अड्डे तैयार करना नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है।”

खानकाह जहांगीरिया कैंट के गद्दीनशीन सूफी पीर मोहम्मद हनीम लियाकती ने कहा कि सऊदी हुकूमत और उसके क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नाजायज कामों को बढ़ावा दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकार ने पिछले साल नवंबर के अंत में मुसलमानों के पवित्र शहर मदीना में किंग सलमान रोड पर 10 सिनेमा घर, 32 रेस्टोरेंट और दो मनोरंजन स्थल विकसित करने की घोषणा की थी। इनका निर्माण कार्य जनवरी 2022 तक पूरा होना है।

इस्लाम में गाने बजाने को हराम करार दिया गया है। सऊदी अरब सरकार के इस फैसले पर पूरी दुनिया के उलमा सख्त नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो