लाइव न्यूज़ :

बरेली में पुजारी ने मांगी सुरक्षा, छह साल में 64 मुस्लिम महिलाओं की हिंदू पुरुषों से करा चुके हैं शादी

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2022 12:04 IST

बरेली में छह साल में 64 मुस्लिम महिलाओं की हिंदू पुरुषों से शादी करा चुके अगस्त्य मुनी आश्रम के पुजारी पंडित केके शंखधर ने दावा किया है कि उन्हें धमकी मिल रही है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली में अगस्त्य मुनी आश्रम के पुजारी पंडित केके शंखधर ने मांगु पुलिस सुरक्षा।केके शंखधर ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है।केके शंखधर पिछले छह साल में 64 मुस्लिम महिलाओं की हिंदू पुरुषों से शादी करा चुके हैं।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अगस्त्य मुनी आश्रम के पुजारी पंडित केके शंखधर ने बुधवार को बरेली के एसएसपी से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है। केके शंखधर अंतर्धामिक विवाह कराने को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले छह साल में वह 64 मुस्लिम महिलाओं की हिंदू पुरुषों से शादी करा चुके हैं। ऐसी 20 शादियां इसी साल उन्होंने करवाई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शंखधर ने कहा, 'मुझे इसी महीने की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे के एक दिन पहले कुछ युवकों द्वारा आश्रम के पास रोका गया था लेकिन मैं बच निकलने में कामयाब रहा।' 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे संदेह है कि कभी भी मुझ पर कोई हमला किया जा सकता है। इसलिए मैंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।'

शंखधर ने कहा कि जब से उन्होंने 'गैर-हिंदू महिलाओं की हिंदू पुरुषों से शादी की रस्में करानी शुरू की है और शादी से पहले उनका धर्म बदलने में मदद कर रहे हैं', तभी से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 

इस मामले पर बात करते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा, 'मैंने शंखधर के आवेदन को स्थानीय खुफिया इकाई के सर्कल अफसर को भेज दिया है और उनसे इस पर रिपोर्ट देने को कहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा देने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशBareilly Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम