लाइव न्यूज़ :

बरेली: पंचायत के दौरान गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 10 घायल

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:36 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 22 मई बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव में शनिवार दोपहर को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए जुटी पंचायत में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से महिला के पिता और उसके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोली लगने से करीब 10 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव के रहने वाले हैदर अली ने अपनी बेटी की शादी करीब दो साल पहले घर के पास ही रहने वाले अजहर (20) के साथ की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद रहता था जिसको लेकर पहले भी कई बार पंचायतें हुईं।

कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद से अजहर अली की पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भी पति-पत्नी के विवाद को निपटाने के लिए हैदर अली के घर में पंचायत लगी हुई थी। पंचायत में काफी देर तक दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे, जिसको लेकर बात बिगड़ गई और अजहर के पक्ष वालों ने अचानक पंचायत में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

इस घटना में हैदर अली (40) और हैदर अली के भाई गुलशन अली (34) की मौके पर ही मौत हो गई। गुलशन अली क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य थे।

पंचायत में मौजूद अनवर अली, फरमान, हैदर, नवाब अली, वसीम, सोफिया और गुलशन की पत्नी समेत करीब 10 लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गये। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जरेली गांव में पति-पत्नी के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इसमें पति पक्ष द्वारा पत्नी पक्ष के ऊपर गोली चलाई गईं जिसमें पत्नी के पिता और चाचा की गोली लगने से मौत हो गयी। इसके अलावा, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए