लाइव न्यूज़ :

बरेली विवादः हिरासत में इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद अध्यक्ष तौकीर रजा का करीबी नदीम, “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टर बैनर से हालात खराब?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 13:48 IST

Bareilly controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली और आसपास के जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं।

Bareilly: बरेली पुलिस ने सोमवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के अध्यक्ष तौकीर रजा के एक करीबी सहयोगी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां चल रहे "आई लव मोहम्मद" अभियान के दौरान शुक्रवार को भड़की हिंसा के सिलसिले में नदीम नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना अचानक नहीं घटी, बल्कि पूर्व नियोजित थी। बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग इलाकों में “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टर बैनर लेकर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान खलील स्कूल के पास कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की और पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया।

बाद में मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत कई लोगों को इस उपद्रव के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि नदीम ने कथित तौर पर इन घटनाओं की योजना बनाई और उसने व्हाट्सएप के ज़रिए 55 चुनिंदा लोगों को कॉल किया और उन लोगों ने फिर लगभग 1,600 लोगों की भीड़ जुटाई।

अधिकारी ने आगे कहा, "हिंसा के पीछे की साजिश कथित तौर पर सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) विरोधी प्रदर्शनों की तर्ज पर रची गई थी, जिसमें नाबालिगों को भीड़ में सबसे आगे रखने की योजना थी।" उन्होंने कहा कि नदीम और उसके साथी कथित तौर पर खलील स्कूल चौराहे और श्यामगंज इलाके सहित प्रमुख स्थानों पर अशांति भड़काने के लिए सक्रिय थे।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि नदीम ने शुक्रवार की नमाज के बाद खान द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन के बारे में शुरू में "अधिकारियों को गुमराह" किया था। बृहस्पतिवार रात, वह कथित तौर पर अपने साथियों नफीस और लियाकत के साथ पुलिस के पास गया और उन्हें आश्वासन दिया कि शुक्रवार को कोई प्रदर्शन नहीं होगा।

हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि उस रात उसने पुलिस को जो पत्र सौंपा था, वह बाद में जाली पाया गया। पुलिस के अनुसार, हिंसा भड़काने, दंगा करने, पथराव करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे अपराधों से संबंधित धाराओं के तहत मौलाना तौकीर रजा समेत 180 नामजद और 2,500 अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं बरेली और आसपास के जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'