लाइव न्यूज़ :

हाई कोर्ट ने बरेली के विधायक की बेटी साक्षी और अजितेश की शादी को माना वैध, योगी सरकार को दिया सुरक्षा देने का निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 12:18 IST

साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश ने पति-पत्नी के रूप में शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए 11 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश द्वारा वीडियो जारी कर जान का खतरा बताये जाने के बाद भी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा था कि उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है।साक्षी ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं।

बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुये इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें वैध करार दिया है। उनकी शादी को  इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मान्यता दी है। साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और सरकार को इनको सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। 

बताया जा रहा है कि विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश के साथ एक काले कपड़े पहने हुये युवक ने मारपीट की। हाई कोर्ट के एच ए नसीम वकील ने अजितेश की पिटाई की मीडिया के सामने आकर बात की। उन्होंने कहा है कि हाई कोर्ट के परिसर में किसी भी शख्स की पिटाई करना बहुत बड़ी घटना है। वकील ने बताया कि पिटाई करने वाले आरोपी फिलहाल फरार हो गये हैं। वकील का कहना है कि वो कोर्ट चेंबर के अंदर थे, जब वो शोर-शराबा सुनकर बाहर आये तो उन्होंने देखा कि अजितेश की कुछ लोग पिटाई कर रहे थे। 

बता दें कि साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश ने पति-पत्नी के रूप में शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए 11 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार द्वारा दायर इस याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति वाई.के. श्रीवास्तव ने 15 जुलाई की तारीख तय की थी। 

जानें क्या है पूरा मामला 

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय। 

साक्षी ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें।

सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश द्वारा वीडियो जारी कर जान का खतरा बताये जाने के बाद भी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा था कि उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। राजेश मिश्रा ने कहा था, वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। साक्षी मिश्रा और अजितेश ने दावा किया था कि  प्रयागराज में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने उनकी शादी करवाई थी। लेकिन राम जानकी मंदिर के पुजारी इस बात से पलट गये हैं। जिसके बाद साक्षी और अजितेश कोर्ट में रिजस्टार के सामने पंजीकृत विवाह कर सकते हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराजेश मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब