लाइव न्यूज़ :

Baramati Lok Sabha seat: सुले की जीत से संसद में पीएम मोदी के लिए एक सांसद का समर्थन कम, पवार ने कहा- आपका वोट न केवल जीत तय करेगा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2024 12:32 IST

Baramati Lok Sabha seat: तीन बार की सांसद सुले का मुकाबला राकांपा उम्मीदवार सुनेत्रा पवार से है, जो उनकी भाभी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBaramati Lok Sabha seat: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में उनके नाम के आगे वाला बटन दबाएं। Baramati Lok Sabha seat: यह भी सुनिश्चित करेगा कि मोदी का समर्थन नहीं करने वाले एक और सांसद हैं।Baramati Lok Sabha seat: पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय हो गई है।

Baramati Lok Sabha seat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि बारामती लोकसभा सीट से उनकी पार्टी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले की जीत से संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए एक सांसद का समर्थन कम हो जाएगा। सुप्रिया सुले पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार की बेटी हैं। बृहस्पतिवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुरंदर तहसील में सुले के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने किसानों के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। पुरंदर तहसील पुणे जिले में है। तीन बार की सांसद सुले का मुकाबला राकांपा उम्मीदवार सुनेत्रा पवार से है, जो उनकी भाभी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं।

वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा, "हमने सुप्रिया सुले को अपना उम्मीदवार बनाया है इसलिए (सात मई को) मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में उनके नाम के आगे वाला बटन दबाएं। आपका वोट न केवल उनकी जीत तय करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि मोदी का समर्थन नहीं करने वाले एक और सांसद हैं।’’

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा, ''अगर हम परिदृश्य बदलना चाहते हैं और नीति निर्माण में किसान-केंद्रित दृष्टिकोण रखना चाहते हैं, तो बदलाव लाना होगा।'' वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को उनके कृषि उत्पादों के लिए लाभकारी मूल्य देने के पक्ष में नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Supriya Suleबारामतीशरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम