लाइव न्यूज़ :

बाराबंकीः अधिकारी अमित ने मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह और डीएम आदर्श सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा, नौकरी की तो जान को खतरा...

By भाषा | Updated: August 4, 2022 15:41 IST

उत्तर प्रदेशः बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने जिले की मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह को भेजे गए त्यागपत्र में उन पर तथा जिलाधिकारी आदर्श सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच ग्राम्य विकास आयुक्त को सौंपी है।तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है।नौकरी की तो उनकी जान को खतरा भी हो सकता है।

लखनऊः  बाराबंकी जिले के रामनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।

शासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने जिले की मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह को भेजे गए त्यागपत्र में उन पर तथा जिलाधिकारी आदर्श सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सरकार ने बुधवार को इस मामले की जांच ग्राम्य विकास आयुक्त को सौंपी है और उनसे तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है।

त्रिपाठी ने दो अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह को भेजे गए पत्र में उन पर तथा जिलाधिकारी आदर्श सिंह पर पिछले एक महीने से उन्हें अत्यधिक परेशान और अपमानित करने आरोप लगाया है और यह भी कहा है कि वह मजबूर होकर त्यागपत्र दे रहे हैं। त्यागपत्र में कहा गया है कि अगर आगे उन्होंने नौकरी की तो उनकी जान को खतरा भी हो सकता है।

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। त्रिपाठी ने पत्र में गत एक जुलाई को पूरेडलई विकासखंड में हुए अपने स्थानांतरण का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने नया कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था।

लेकिन बाराबंकी से सांसद उपेंद्र रावत तथा रामनगर विकासखंड के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्थानांतरण रद्द करने के लिए जिलाधिकारी से बात की थी। पत्र में कहा गया कि उसके बाद उनका तबादला निरस्त कर दिया गया था जबकि उन्होंने अपना तबादला रुकवाने के लिए कोई पैरवी नहीं की थी, मगर जनप्रतिनिधियों द्वारा फोन किए जाने को लेकर जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी नाराज थे।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि आठ जुलाई की शाम को उन्हें जिलाधिकारी आवास पर बुलाया गया जहां आदर्श सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें बहुत डांटा-फटकारा और अपमानित किया, उसके बाद 30 जुलाई को दोनों अधिकारियों ने राम नगर विकास खंड का औचक निरीक्षण किया।

तेज बुखार होने के बावजूद उन्हें जबरन बुलाकर फिर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। त्रिपाठी ने त्याग पत्र की एक प्रति प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को भी भेजी जिन्होंने बुधवार को ग्राम्य विकास आयुक्त को मामले की जांच करके तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए