लाइव न्यूज़ :

बाराबंकीः ट्रैक्टर-ट्रक-बस की आपस में जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 35 घायल, उपचार के लिए भेजा गया ट्रॉमा सेंटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 12:33 IST

बताया जा रहा है कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में 4 गंभीर रूप से घायल हैं, कुल 30-35 लोग घायल हैं।सीतापुर के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ट्रैक्टर और बस की टक्कर में 4 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। वहीं बाद में पीछे से आ रही ट्रक ने भी ट्रॉली को टक्कर मार दी। सीतापुर के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 4 की मौके पर मृत्यु हुई। वहीं 4 गंभीर रूप से घायल हैं। कुल 30-35 लोग घायल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) एन पी सिंह ने बताया कि घटना बुधवार रात की है, जब शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के 35 लोग एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर बाराबंकी के देवा शरीफ तीर्थस्थल पर मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे।

नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, जब ये लोग सिधौली शहर पहुंचे तो तेज बारिश हो रही थी और तभी एक ट्रक ने उन्हें आगे से, जबकि दूसरे ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। सिंह के अनुसार, मृतकों की पहचान 40 वर्षीय इजराइल, 18 वर्षीय सब्बुल, 12 वर्षीय हसन और 70 वर्षीय नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच जारी है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबाराबंकी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए