लाइव न्यूज़ :

बार काउंसिल ने बागी जजों से मिलने के लिए बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, आज हो सकती है मुलाकात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 14, 2018 03:17 IST

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे इस मामले को राजनैतिक मुद्दा न बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देविवाद खत्म करने के लिए बना 7 सदस्यों का पैनल, बारी-बारी से करेगा चारों जजों से मुलाकात।बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा, मैं निवेदन करता हूं इसे राजनैतिक मुद्दा न बनाए।4 सीनीयर मोस्ट जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।राहुल गांधी ने कहा था, जजों का इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाना एक गंभीर मसला।

सुप्रीम कोर्ट जज विवाद अब बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पहले खबरें थी कि विवाद जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। आज (13 जनवरी) हुई बार काउंसिल की बैठक के दौरान बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि हमने राहुल गांधी और राजनीतिक दलों को हमारी न्याय व्यवस्था पर विवाद करने का एक मौका दे दिया है। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे इस मामले को राजनैतिक मुद्दा न बनाए।

बैठक के दौरान मनन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री और कानून मंत्री ने कल (शुक्रवार, 12 जनवरी) ही कहा था कि यह न्यायपालिका का आंतरिक मामला है और सरकार इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी। हम सरकार की सराहना करते हैं।अपनी ओर से इस मसले को जल्द निबटाने के लिए बार काउंसिल ने 7 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के सदस्य सभी जजों से बारी-बारी से मुलाकात कर इस विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने शुक्रवार (12 जनवरी) को एक प्रेस वार्ता कर देश के सर्वोच्च न्यायालय में "सब कुछ सही नहीं चलने" की बात कही थी। इस दौरान जस्टिस जे चेलमेश्वर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में काम सही तरीके से नहीं चल रहा है।

इस सारे विवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम (12 जनवरी) एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा था कि देश के इतिहास में ऐसी घटना पहली बार हुई है और जजों का इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाना एक गंभीर मसला है। जजों ने जो सवाल उठाए हैं वो बेहद गंभीर है इसकी जांच होनी चाहिए।वहीं एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने इस मामले को सोमवार तक सुलझाने की बात करते हुए कहा है "सोमवार को कानूनविद् और वकील सुप्रीम कोर्ट के जजों के बीच एकता देखेंगे। उम्मीद है कि लोगों के हित में इंस्टिट्यूशन का पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा। जजों न्याय और शासन कला का अनुभव है। आशा है कि वो इस मसले को और बढ़ने नहीं देंगे।"

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदीपक मिश्राबीएच लोयाजे चेलमेश्वरबार एसोसिएशनराहुल गाँधीबार काउंसिल ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज