लाइव न्यूज़ :

झारखंड में प्रतिबंधित पीएलएफआई का नेता और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 14:44 IST

Open in App

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से प्रतिबंधित पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक संगठन का एरिया कमांडर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुजीत राम उर्फ़ साहू जी की गिरफ्तारी में मदद करनेवाली किसी भी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति को ईनाम में दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आनंदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत बोरोटीका गांव स्थित एक नवनिर्मित घर में छापेमारी की, जिसमें पीएलएफआई के नेता और उसके सहयोगी राजू भुइयां और महावीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान खूंटी जिले के निवासी सुजीत ने संगठन में एरिया कमांडर के रूप में कार्य करने की बात स्वीकार की है और उसका सहयोगी (दोनों की उम्र 19 साल) स्थानीय निवासी हैं। सुजीत कम से कम 10 मामलों में वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रतिबंधित पीएलएफआई का एरिया कमांडर जोहन टोपनो गुमला से गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार