लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधित पीएलएफआई का एरिया कमांडर जोहन टोपनो गुमला से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:43 IST

Open in App

झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कामडारा थाना अंतर्गत टुरन्डु पोजे क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कथित एरिया कमांडर जोहन टोपनो को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि जोहन टोपनो अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए टुरन्डु के समीप एकत्र हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम गठित की गई और कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। वकारीब ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमांडर के पास से देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जोहन टोपनो गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाईबासा जिले में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि टोपनो वर्ष 2018 के बाद दर्ज 13 मामलों में नामजद अभियुक्त है। उसके खिलाफ रनिया, बानो, गुदड़ी, कुरकुरा, सिमडेगा थाना सहित विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में प्रतिबंधित पीएलएफआई का नेता और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर