लाइव न्यूज़ :

वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, 31 जनवरी, एक और दो फरवरी काे बंद, सरकार को कुल 12 मांगें भेजी

By भाषा | Updated: January 20, 2020 20:19 IST

यूएफबीयू ने कहा है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मार्च में तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और उसके बाद उसने एक अप्रैल, 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की धमकी दी है। बैंक यूनियनों ने इस बार तीन चरणों में हड़ताल की योजना बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय बैंक संघ (आईबीए) के चेयरमैन, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और श्रम मंत्रालय में मुख्य श्रमायुक्त को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। पांच दिन की बैंकिंग, विशेष भत्ते को मूल वेतन के साथ मिलाने और नयी पेंशन योजना को समाप्त करने की हमारी मांग लंबे समय से लंबित है।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। दो फरवरी को रविवार है। यूएफबीयू नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है।

यूएफबीयू ने कहा है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मार्च में तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और उसके बाद उसने एक अप्रैल, 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की धमकी दी है। बैंक यूनियनों ने इस बार तीन चरणों में हड़ताल की योजना बनाई है।

यूएफबीयू के संयोजक संजीव कुमार बांदलिश ने कहा कि इस बारे में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के चेयरमैन, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और श्रम मंत्रालय में मुख्य श्रमायुक्त को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है।

बांदलिश ने कहा कि हमने हड़ताल पर जाने का फैसला इसलिए लिया है कि क्योंकि वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि करने, पांच दिन की बैंकिंग, विशेष भत्ते को मूल वेतन के साथ मिलाने और नयी पेंशन योजना को समाप्त करने की हमारी मांग लंबे समय से लंबित है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कुल 12 मांगें भेजी गई हैं। यूएफबीयू में नौ यूनियनें...आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए), आल इंडिया बैंक आफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कनफेडरेशन आफ बैंक एम्पालाइज (एनसीबीई), आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) बैंक एम्पलाइज कनफेडरेशन आफ इंडिया (बीईएफआई), इंडियन नेशनल बैंक एम्पलाइन फेडरेशन (आईएनबीईएफ), इंडियन नेशनल बैंक आफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी), नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) और नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक आफिसर्स (एनओबीओ) शामिल हैं।

टॅग्स :हड़तालबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणदिल्लीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील