लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तस्करी के प्रयास को नाकाम करने के दौरान गोलीबारी में बांग्लादेशी व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की गोलीबारी में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना राज्य के मालदा जिले में सीमा चौकी नवादा के पास भारतीय क्षेत्र में करीब 200 मीटर भीतर तड़के करीब 1:40 बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने अपने समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के समक्ष विरोध जताया है।

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया, ‘‘करीब 15-20 बदमाश (भारतीय और बांग्लादेशी दोनों तस्कर शामिल) तस्करी की फिराक में सीमा के पास लगे बाड़े के पास पहुंचे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर दाह (बड़ा चाकू), लाठियों और पत्थरों से हमला किया।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘जवानों ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की और स्टन ग्रेनेड (गैर घातक श्रेणी का हथियार) दागे लेकिन बदमाशों ने आक्रामक तरीके से हमला जारी रखा।’’ उन्होंने कहा कि इसके बाद जवानों ने ‘‘आत्मरक्षा में’’ दो गोलियां चलाईं।

गोली लगने से घायल हुए एक बांग्लादेशी व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मारा गया बांग्लादेशी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर बांग्लादेश के चापाइंनवाबगंज जिला में धूलीपाड़ा का रहने वाला था।

घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, दो बड़े चाकू और फेंसेडिल कफ सिरप की 197 बोतलें बरामद की गईं। इस कफ सिरप का दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किया जाता है और बांग्लादेश ने इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए