लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों बांग्लादेश में एक साथ 10,500 लोगों को किया गया गिरफ्तार?

By भाषा | Updated: December 25, 2018 19:20 IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार से रविवार को मुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए और प्रयास करने की अपील की है। 

Open in App

बांग्लादेश में विपक्षों दलों ने मंगलवार को कहा कि इस हफ्ते होने वाले चुनाव से पहले पुलिस ने 10,500 से ज्यादा विपक्षी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार से रविवार को मुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए और प्रयास करने की अपील की है। हसीना एक बार फिर से चुनाव जीत कर रिकॉर्ड चौथी बार सरकार बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।विपक्षी दलों ने कहा कि आठ नवंबर को चुनाव की घोषणा के बाद की गई इन गिरफ्तारियों का मकसद ‘‘भय का माहौल’’ उत्पन्न करना है।मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा कि उनके 7,021 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उसके सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने कहा है कि उनके 3,500 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस प्रवक्ता सोहेल राना ने किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की लेकिन कहा कि पुलिस ने किसी वारंट के बगैर कोई ‘अनावश्यक’ गिरफ्तारी नहीं की है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारत अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई