लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे, बोलीं पीएम शेख हसीना- भारत हमेशा अच्छा साथी रहा है

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2022 11:53 IST

राष्ट्रपति भवन में हसीना ने पत्रकारों से कहा कि मोदी के साथ उनकी बातचीत अपने-अपने देशों में लोगों की स्थिति में सुधार, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास पर केंद्रित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचीं थी। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। गुरुवार को वह अजमेर शरीफ जाएंगी।

नयी दिल्लीः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को अपने चार दिनों के भारत दौरे की शुरुआत करते हुए कहा कि दोस्ती के जरिए हर समस्या का समाधान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका स्वागत किया, जहां तीनों सेनाओं की तरफ से उन्हें सलामी गारद दिया पेश किया गया। राष्ट्रपति भवन में हसीना ने पत्रकारों से कहा कि मोदी के साथ उनकी बातचीत अपने-अपने देशों में लोगों की स्थिति में सुधार, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास पर केंद्रित होगी।

हसीना ने भारत को अपना अच्छा साधी बताया। उन्होंने कहा, भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं। हमारा देश जब आजाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया, उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं। 

दोस्ती के जरिए आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैंः हसीना

हसीना ने आगे कहा कि, ‘‘ हमारा मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था का विकास करना और अपने लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है। दोस्ती के जरिए आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं, इसलिए हम हमेशा ऐसा ही करते हैं।’’ हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। हसीना सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचीं थी। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार शाम को हसीना से मुलाकात की थी। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी ने भी सोमवार शाम को बांग्लादेशी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। हसीना ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में निजामुद्दीन औलिया दरगाह का भी दौरा किया था। गुरुवार को वह अजमेर शरीफ जाएंगी। बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। पिछले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार नौ अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया है। 

टॅग्स :शेख हसीनाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार