लाइव न्यूज़ :

Bangladesh News Live Updates: किशनगंज में बांग्लादेश सीमा पर हजारों बांग्लादेशी पहुंचे, शरण दे दो!, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 18:18 IST

Bangladesh News Live Updates: नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के अधीनस्थ दो बीओपी पर घुसपैठ की कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीजीबी के सहयोग से सभी नागरिकों को वापस उनके गांव भेज दिया है। अधिकारियों और जवानों द्वारा समझा-बुझाकर सभी को वापस भेज दिया गया है।आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया है।

Bangladesh News Live Updates: बांग्लादेश में जारी हिंसा और उपद्रव के बीच बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिक देश छोड़ने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उसी क्रम में बिहार के किशनगंज जिले में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गलगलिया में बांग्लादेश की सीमा पर हजारों बांग्लादेशी नागरिक आकर भारत से शरण मांग रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश की छोटी सीमा बिहार के किशनगंज से जुड़ी हुई है। वहीं बांग्लादेशी नागरिकों के सीमा पर जमा होने की सूचना के बाद बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचे और हालत का जायजा लेने के साथ-साथ अधिकारियों ने बीजीबी के सहयोग से सभी नागरिकों को वापस उनके गांव भेज दिया है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के अधीनस्थ दो बीओपी पर घुसपैठ की कोशिश की गई।

जहां अधिकारियों और जवानों द्वारा समझा-बुझाकर सभी को वापस भेज दिया गया है। बीएसएफ द्वारा बताया गया की स्थिति को देखते हुए सभी बीओपी पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बनाए रखने और क्षेत्र में सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सेनाएं स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और किसी भी घटनाक्रम का जवाब देने के लिए तैयार है।

टॅग्स :बांग्लादेशबिहारसीमा सुरक्षा बलSSB
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण