लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 फरवरी भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने यहां शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने, बांग्लादेश और असम के साझा हितों वाले द्विपक्षीय व्यापार एवं वाणिज्य संबंधी मुद्दों को रेखांकित किया।

सोनोवाल ने कहा कि परस्पर लाभ के लिए असम और बांग्लादेश दोनों को विशेष रूप से कृषि, कृषि उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी और कपड़े के क्षेत्र में बाजार की संभावनाओं को तलाशने के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चूंकि, असम बांग्लादेश का नजदीकी पड़ोसी है इसलिए दोनों भौगोलिक क्षेत्रों के बीच लगातार विनिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने असम और बांग्लादेश के बीच जलमार्ग, वायुमार्ग और सड़क मार्ग द्वारा संपर्क सुधारने पर बल दिया।

बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने कहा कि उनका देश असम के साथ व्यापार तथा सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने के लिए उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?