लाइव न्यूज़ :

नए संसद में 'अखंड भारत' के नक्शे पर नेपाल और पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: June 7, 2023 14:24 IST

भारत ने नये संसद भवन में एक भित्तिचित्र को लेकर बांग्लादेश में विवाद सामने आया है। इसके बाद बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग से भारतीय विदेश मंत्रालय से बात करने को कहा है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत ने नये संसद भवन में एक भित्तिचित्र को लेकर आपत्ति उठाने वाले देशों में बांग्लादेश भी शामिल हो गया है। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम ने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग से भारतीय विदेश मंत्रालय से बात करने और आधिकारिक स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर भारत इस मुद्दे को ज्यादा तरजीह नहीं देना चाहता है और इस संबंध में पिछले हफ्ते भारती विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में भित्तिचित्र को एक ऐसी कृति बताया जो प्रागैतिहासिक अशोक साम्राज्य के प्रसार को चित्रित करती है।

बांग्लादेश ने भारत के संसद में लगी फोटो पर क्या कहा?

बांग्लादेशी मीडिया की खबरों के मुताबिक सोमवार को ढाका में विदेश मंत्रालय में मीडिया से बातचीत के दौरान आलम ने कहा कि भित्तिचित्र का 'राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है' और इस बारे में भ्रमित होने का कोई कारण नहीं है।' आलम ने कहा कि नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग को 'आधिकारिक स्पष्टीकरण' प्राप्त करने के लिए विदेश मंत्रालय से बात करने के लिए कहा गया है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार आलम ने कहा, 'इसके बारे में संदेह व्यक्त करने का कोई कारण नहीं है। हालांकि, आगे स्पष्टीकरण के लिए हमने दिल्ली में मिशन को भारतीय विदेश मंत्रालय से बात करने के लिए कहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका आधिकारिक स्पष्टीकरण क्या है।'

बांग्लादेश के 'द बिजनेस स्टैंडर्ड' के अनुसार आलम ने कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भित्तिचित्र को 'अशोक के साम्राज्य के मानचित्र के रूप में वर्णित किया था और यह ईसा के जन्म से तीन सौ साल पहले का था।' उन्होंने कहा कि यह 'उस समय मौजूद क्षेत्र का नक्शा' था और भित्तिचित्र लोगों की यात्रा को दर्शाता है। वहीं, बांग्लादेश के सियासी दलों ने भित्तिचित्र लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

नेपाल और पाकिस्तान जता चुके हैं नाराजगी

भारत के नए संसद में इस भित्तिचित्र पर हाल में नेपाल में विवाद नजर आया था। नेपाल में कुछ नेताओं ने भित्तिचित्र पर कड़ा ऐतराज जताया था और कुछ ने तो अपने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड से भारत के साथ इस मुद्दे को उठाने को कहा था। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने पिछले हफ्ते कहा था कि नये संसद भवन में ‘अखंड भारत’ के भित्तिचित्र में उसके निकट पड़ोस में प्राचीन भारत के प्रभाव को दर्शाने से अनावश्यक कूटनीतिक विवाद पैदा हो सकते हैं।

गौरतलब है कि नये संसद भवन में लगाये गये भित्तिचित्र में भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण साम्राज्यों और शहरों को अंकित किया गया है और इसमें तत्कालीन तक्षशिला (इस समय के पाकिस्तान में) में प्राचीन भारत के प्रभाव को दर्शाया गया है। इसमें लुंबिनि, कपितवस्तु (अब नेपाल में) आदि ऐतिहासिक स्थलों को भारत में दिखाया गया है।

हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि उक्त भित्तिचित्र अशोक साम्राज्य के प्रसार को और जिम्मेदार तथा जन-हितैषी शासन के उस विचार को रेखांकित करता है जिसे उन्होंने (सम्राट अशोक ने) अपनाया था और प्रसारित किया था।

उन्होंने कहा, ‘यही बात भित्तिचित्र के सामने लगी पट्टिका में लिखी है। मुझे इस बारे में वाकई और कुछ नहीं कहना। मैं उन बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा जो अन्य नेताओं ने दिये हो सकते हैं।’ दरअसल, भित्तिचित्र को कुछ भाजपा नेताओं द्वारा 'अखंड भारत' के रूप में संदर्भित किया गया था जिसमें कई पड़ोसी देशों के हिस्से शामिल हैं। ऐसी टिप्पणी के बाद ही नेपाल और पाकिस्तान के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई थी।

टॅग्स :संसदबांग्लादेशनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप