लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू : गोदाम में विस्फोट, दो लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 सितंबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बृहस्पतिवार को एक इलाके में हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। विस्फोट में मारे गए लोगों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बेंगलुरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने यहां पत्रकारों को बताया, " यह घटना सुबह करीब 11.30 बजे थरागुपेट के एक गोदाम में हुई। यह निश्चित रूप से पटाखों के कारण हुआ विस्फोट प्रतीत हो रहा है।"

इससे पहले पुलिस उपायुक्त ने कहा था कि विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने कहा कि गोदाम में विभिन्न प्रकार के 80 डिब्बे रखे गए थे। कम से कम एक या दो में विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट की वजह पर अपनी राय देंगे। इस खेप के स्रोत और मालिक का पता लगाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दो किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले लोगों ने इसकी आवाज सुनी जबकि स्थानीय लोगों को लगा कि भूकंप आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब