लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुणे जिले और हरियाणा में कोविड-19 के मद्देनजर होली समारोहों पर पाबंदी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:53 IST

Open in App

पुणे/चंडीगढ़, 24 मार्च कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र के पुणे जिले और हरियाणा में सार्वजनिक स्थलों पर होली के समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पुणे के जिला प्रशासन ने बुधवार को कहा कि संक्रमण के प्रतिदिन सामने आ रहे मामलों को देखते हुए सार्वजनिक और निजी स्थल पर होली समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा।

जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने एक आदेश में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के मद्देनजर होटल, रिजॉर्ट और ग्रामीण इलाकों जैसे सार्वजनिक स्थान और आवासीय परिसरों में होली समारोहों पर पाबंदी लगाई गई है।

पुणे नगर निकाय ने भी रिजॉर्ट, होटल और खुले स्थानों व आवासीय परिसरों में समारोहों पर प्रतिबंध लगाया है।

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने भी बुधवार को कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सार्वजनिक तौर पर होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

गृह तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया, “हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर पर मनाने पर रोक लगाई है।”

इस वर्ष होली का त्योहार 29 मार्च को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए