लाइव न्यूज़ :

बलिया गोलीकांड: बुरे फंसे यूपी भाजपा अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, आरोपी का सपोर्ट करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह पर बरसाए फूल

By भाषा | Updated: October 24, 2020 17:16 IST

उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह यहां बैरिया क्षेत्र से अपनी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हो गये और उनका यह वीडियो शनिवार को वायरल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के समर्थन में बयान देने के लिए विधायक सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गत रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को कृष्ण मंदिर के एक ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें दोनों नेता साथ-साथ बैठे दिख रहे हैं।वायरल वीडियो में फूल बरसाने से प्रफुल्लित भाजपा विधायक सिंह प्रदेश अध्‍यक्ष को प्रणाम करते दिख रहे हैं।

बलियाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह यहां बैरिया क्षेत्र से अपनी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हो गये और उनका यह वीडियो शनिवार को वायरल किया गया।

यहां के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में हुई गोलीबारी की घटना में मुख्य आरोपी के समर्थन में बयान देने के लिए विधायक सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गत रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वह बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव का है, जहां भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को कृष्ण मंदिर के एक ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें दोनों नेता साथ-साथ बैठे दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में फूल बरसाने से प्रफुल्लित भाजपा विधायक सिंह प्रदेश अध्‍यक्ष को प्रणाम करते दिख रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। विधायक पर फूल बरसाने के मसले पर पूछे जाने पर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुशवाहा ने स्‍वीकार किया कि प्रदेश अध्‍यक्ष और भाजपा विधायक एक साथ मंच पर बैठे थे। हालांकि प्रदेश अध्‍यक्ष द्वारा पुष्‍प वर्षा किये जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि इसका सही जवाब तो प्रदेश अध्‍यक्ष ही दे सकते हैं।

उन्‍होंने साथ ही कहा कि भाजपा विधायक का मसला प्रदेश नेतृत्‍व के संज्ञान में है और पार्टी नेतृत्‍व को ही इस पर निर्णय लेना है। गत रविवार को भाजपा की राज्‍य इकाई ने सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किये गये एक स्‍थानीय भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में उनके लगातार बयान देने पर एक सप्‍ताह में जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गत 15 अक्‍टूबर को उचित मूल्‍य की दुकान के आवंटन में विवाद के बाद दुर्जनपुर गांव के ही 46 वर्षीय एक व्यक्ति जय प्रकाश पाल गामा की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

इसमें धीरेंद्र प्रताप सिंह मुख्‍य आरोपी हैं। इस मामले में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाये थे। यहां तक कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रदेश अध्‍यक्ष से फोन पर मामले की जानकारी मांगी थी। नोटिस देने के बावजूद विधायक सुरेंद्र सिंह के रुख में कोई बदलाव नहीं आया।

सिंह ने 22 अक्टूबर को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया था कि जय प्रकाश पाल गामा अपराधी था और उसके विरुद्ध ट्रेन डकैती समेत चार मुकदमे दर्ज थे। भाजपा विधायक ने हाल में दावा किया था कि पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हुई है और सभी ने उनका समर्थन किया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर