लाइव न्यूज़ :

बलियाः मंत्री के मौजूदगी में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, अधिकारी के खिलाफ अशिष्ट और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:51 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि "इसको सुधारा जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी के सामने ही उसका स्वागत बढ़िया तरीके से कर दिया था।शासन से ‘खुराफाती’ अधिकारी को ही बलिया भेजा जाता है।बलिया को बदलने के लिए नेतृत्व करें, वह उनके साथ रहेंगे।

बलियाः अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की मौजूदगी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति कथित तौर पर अशिष्ट और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सिंह ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में पिछले चार दिनों से धरना दे रहे प्राथमिक शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को असहज करने वाली बयानबाजी की। सिंह ने कहा कि शासन से ‘खुराफाती’ अधिकारी को ही बलिया भेजा जाता है।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि "इसको सुधारा जाएगा।" उन्होंने शिक्षकों से कहा "आप लोग प्रयत्न करिये और इसको बलिया की भाषा में सुधारिये। इस जिले में कुछ समय पहले ऐसा ही जिला विद्यालय निरीक्षक आया था। हम लोगों ने जिलाधिकारी के सामने ही उसका स्वागत बढ़िया तरीके से कर दिया था।

वह खुद अपना तबादला कराकर यहां से चला गया।" उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा "हम ऐसा चाहेंगे कि यह स्वयं आवेदन पत्र दें कि हमको बलिया से जल्द हटा दिया जाये और यह खुद यहां से चले जायें।" सिंह ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला से मुखातिब होते हुए कहा कि वह बलिया को बदलने के लिए नेतृत्व करें, वह उनके साथ रहेंगे और तब सारे अधिकारी ठीक हो जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक पर उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे रहे थे। आंदोलन के समर्थन में कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति और प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले भर के शिक्षक, शिक्षामित्र व रसोईये विद्यालयों में तालाबंदी कर धरने में पहुंचे थे। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और विधायक सुरेन्द्र सिंह भी सोमवार देर शाम धरनास्थल पर पहुंच गए।

राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुछ समय से नियमित आ रही समस्याएं उनके संज्ञान में हैं। राज्य मंत्री ने धरनास्थल से ही बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी से दूरभाष पर वार्ता की।

शुक्ल के मुताबिक, बेसिक शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिकायतों की जांच कराकर दोषी पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध एक सप्ताह के अन्दर कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री की अपील पर धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'