लाइव न्यूज़ :

Balasore Train Accident: रेल हादसे में अब तक 288 की गई जान, 54 लोग गंभीर, घायलों की संख्या 1000, 58 ट्रेनें रद्द और 81 का मार्ग बदला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2023 19:00 IST

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने दौरा किया।81 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड हुई हैं।

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे ने देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अभी तक 288 लोगों की जान गई है और 1000 से अधिक लोग घायल हैं। 54 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने दौरा किया और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने को कहा है। 

ओडिशा में बालासोर रेल दुर्घटना स्थल पर रेल के डिब्बों को हटाने का कार्य चल रहा है। बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर कार्यकारी निदेशक, सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड अमिताभ शर्मा ने कहा कि 2 घंटे पहले मिली जानकारी के मुताबिक 58 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 81 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड हुई हैं। बहाली का काम स्थल पर बहुत तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द बहाली हो जाएगा।

बालासोर जिले में शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ। अधिकारी ने शनिवार अपराह्न दो बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है। दोनों एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में लगभग दो हजार लोग सवार थे। 

टॅग्स :रेल हादसानरेंद्र मोदीओड़िसाAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील