लाइव न्यूज़ :

बालासोर ट्रेन हादसा: अब भी नहीं हो पाई है 41 शवों की पहचान, एम्स भुवनेश्वर में DNA नमूनों से किया जा रहा है मिलान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 22, 2023 21:17 IST

ये दुर्घटना तब हुई थी जब शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई और उसके डिब्बे बगल की पटरी पर गिर गए और विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट से टकरा गए।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे को डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय हो चुका हैअब भी नहीं हो पाई है 41 शवों की पहचानअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में लावारिस रखे हैं 41 शव

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले में भयानक रेल हादसा 2 जून 2023 को हुआ था। इस हादसे में जान गंवाने वाले 41 शवों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। ये शव अब भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में अपनों की बाट जोह रहे हैं। 

एम्स भुवनेश्वर, ओडिशा के निदेशक डॉ. (प्रोफेसर) आशुतोष विश्वास ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हमारे पास 41 लावारिस शव हैं। लोग हमारे पास आ रहे हैं और हम डीएनए नमूनों के मिलान के बाद शव सौंप रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है और अन्य शवों के रिश्तेदार/दावेदार शव लेने आ रहे हैं। आशुतोष विश्वास ने बताया कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया दावेदारों के आने तक जारी रहेगी। 

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इस हादसे में अब तक 292 लोगों की जान जा चुकी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस भयानक रेल हादसे की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश भी की थी जो जारी है। 

बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच कर रहे रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे।  सिग्नलिंग और दूरसंचार विभाग (एसएंडटी) की खामियों की ओर इशारा किया गया है। 

सीबीआई को भी इस हादसे के पीछे मानवीय चूक का निशान मिला था। सीबीआई को इस हादसे के पीछे इंसानी साजिश का अंदेशा भी है। सामने आया है कि दुर्घटना सिग्नलिंग सिस्टम से छेड़छाड़ के कारण हुई। 

ये दुर्घटना तब हुई थी जब शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई और उसके डिब्बे बगल की पटरी पर गिर गए और विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट से टकरा गए। संसद के मानसून सत्र में इस हादसे के जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक लिखित जवाब में  कहा कि दुर्घटना सिग्नलिंग-सर्किट में बदलाव में खामियों के कारण हुई थी। लेवल-क्रॉसिंग गेट के लिए इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर के रिप्लेसमेंट से संबंधित सिग्नलिंग कार्य के निष्पादन के दौरान हुई थी।

टॅग्स :रेल हादसाओड़िसाRailwaysसीबीआईएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना