लाइव न्यूज़ :

धर्म संसद में हेट स्पीच देने वाले जितेंद्र नारायण त्यागी और न​रसिंहानंद की जमानत याचिका खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2022 16:39 IST

उत्तराखंड के हरिद्वार में बीते दिसंबर महीने में आयोजित हुई धर्म संसद में जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने कथिततौर पर धर्म विशेष के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिये थे। जिसके कारण लोगों में काफी गुस्सा था।

Open in App
ठळक मुद्दे जितेंद्र नारायण त्यागी की जमानत याचिका को एडिशनल सेशन और डिस्ट्रिक्ट जज ने खारिज कीनरसिंहानंद की याचिका चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने नामंजूर कीधर्म संसद हेट स्पीच मामले में 10 से अधिक लोगों पर दर्ज है एफआईआर

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में धर्म विशेष के खिलाफ नफरत की भाषा बोलने वाले जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की जमानत याचिकाएं कोर्ट ने खारिज कर दी है। दोनों आरोपियों की जमानत प्रार्थना को अलग-अलग अदालतों ने सुनवाई के बाद रद्द कीं।

जानकारी के मुताबिक वसीम रिजवी यानी जितेंद्र नारायण त्यागी की जमानत याचिका को एडिशनल सेशन और डिस्ट्रिक्ट जज ने खारिज की। वहीं रिजवी के गुरु और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद की याचिका चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने  ने नामंजूर की। 

दोनों आरोपियों की जमानत के मामलों को अदालतों ने वर्चुअल सुनवाई के जरिये सुना। मालूम हो कि बीते साल दिसंबर महीने में 17 से 19 तारीख के बीच हरिद्वार में एक धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसमें आरोप है कि वसीम रिजवी और नरसिंहानंद के साथ-साथ कई अन्य धर्माचार्यों ने कथिततौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत भरे हिंसत्मक भाषण दिया। इसी मामले में फिलहाल वसीम रिजवी उर्फ जितेंग्र नारायण त्यागी और यति नरसिंहानंद जेल में हैं।। 

मालूम हो कि जब धर्म संसद में इस तरह से धर्म विशेष को निशाना बनाने की बात सामने आयी तो देश के कई सम्मानित व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ जस्टिस एनवी रमना को पत्र लिखकर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था।

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने 13 जनवरी को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को नफरत भरे भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रिजवी पहले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख रह चुके हैं। हेट स्पीच मामले में रुड़की के नारसन बॉर्डर से यह पहली गिरफ्तारी की गई।

उसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने नरसिंहानंद पर भी कड़ा एक्शन लिया और बीते 15 जनवरी को गिरफ्तार किया। जब उत्तराखंड पुलिस ने डासना मंदिर के महंत को पकड़ा तो उन्होंने मौके पर पुलिस अफसरों को धमकी की और कहा, "तुम सब मरोगे"। 

धर्म संसद में भड़काऊ भाषण के मामले में दर्ज हुई एफआईआर में 10 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें केवल दो लोग नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी ही सलाखों के पीछे पहुंचे हैं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारवसीम रिजवी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ