लाइव न्यूज़ :

उप्र में बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी : मिश्रा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:37 IST

Open in App

बरेली (उप्र) चार अगस्त बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने बुधवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और वह किसी भी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा ।

मिश्रा ने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय मोर्चे बनते रहते हैं, बसपा के साथ सर्वसमाज जुड़़ गया है तो तीसरा मोर्चा तो स्वत: बन ही जायेगा ।

वह यहां प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कृषि कानूनों पर उन्होंने कहा कि सरकार कानून को किसानों के हक में बता रही है और वही किसान इसे मान नहीं रहे हैं, ऐसे में बसपा ने संसद में सवाल उठाया था, कि सरकार इसे किसानों पर क्यों थोप रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों ने देश को खरीद लिया हैं, सरकार ने रेलवे, बैंक, हवाई जहाज, बीमा कंपनियों का बेचने का काम शुरू कर दिया है । सरकार दो करोड़ नौकरी देने की बात कहती थी और वह भी पूरी नहीं कर पाई है ।

मिश्रा ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी घटना अखबार के पहले पन्ने पर हुआ करती थी, लेकिन ऐसी घटनाएं रोज होने के चलते अब यह पांच नंबर पन्ने पर छपती है।

उन्होंने यह भी कहा कि उप्र में दलित और ब्राह्मणों में दहशत का मौहाल है, इन पर चुन चुनकर हमले हो रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए