लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाहुबली नेता आनंद मोहन के जेल से बाहक आने का रास्ता साफ, नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2023 17:13 IST

आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। नीतीश कैबिनेट ने एक संशोधन के फैसले से उनके जेल से पूरी तरह से बाहर निकलने की सारी बाधाओं को दूर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली नेता आनंद मोहन को मिलेगी बड़ी राहतबिहार में नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसलाआनंद मोहन अब जल्द ही जेल से बाहर आ सकेंगे

पटना: बिहार में नीतीश सरकार पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने जेल के प्रावधानों में बदलाव कर दिया है। अब उनके जेल से परमानेंट बाहर आने की सबसे बड़ी रुकावट को खत्म कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद आनंद मोहन अब जल्द ही जेल से बाहर आ सकेंगे। बता दें कि आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। नीतीश कैबिनेट ने उनके जेल से पूरी तरह से बाहर निकलने की सारी बाधाओं को दूर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 10 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बैठक में नीतीश कैबिनेट ने सातवें एजेंडे के तौर पर बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 481, 1 ‘क’ में संशोधन करते हुए एक वाक्यांश को हटाने का फैसला लिया है। इसके तहत सरकारी सेवक की हत्या को अपवाद के तौर पर पहले शामिल किया गया था। कानून के जानकारों की मानें तो इस संशोधन के बाद ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मियों की हत्या दुर्लभ अपराध की श्रेणी में नहीं गिनी जाएगी बल्कि इसे भी एक साधारण हत्या माना जाएगा। 

इस संशोधन के साथ ही आनंद मोहन की रिहाई आसान हो जाएगी, क्योंकि एक सरकारी अधिकारी की हत्या के मामले में ही आनंद मोहन को सजा सुनाई गई थी। बिहार की रिमिशन की पॉलिसी 1984 में दो संशोधन किए गए थे। इस संशोधन के तहत पांच कैटेगरी के कैदी को नहीं छोड़ने का प्रावधान शामिल किया गया था। वह कैदी जो एक से अधिक हत्या, दुष्कर्म, डकैती आतंकवाद की साजिश रचने और सरकारी अधिकारी की हत्या के दोषी होंगे, उनके छोड़ने का फैसला सरकार पर निर्भर था। बता दें कि गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में निचली अदालत से फांसी की सजा पाने के बाद आनंद मोहन की सजा उम्रकैद में तब्दील कर दी गई थी। उनकी 14 साल की सजा पूरी हो चुकी है। फिलहाल आनंद मोहन पेरौल पर जेल से बाहर हैं। ऐसे में नए संशोधन के बाद अब इस कैटेगरी को ही समाप्त कर दिया है। इसके कारण आनंद मोहन की रिहाई में जो अवरोध था, वह पूरी तरह समाप्त हो गया। अब जल्द ही आनंद मोहन जेल के बाहर खुली हवा में सांस ले सकेंगे।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीहत्याजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?