लाइव न्यूज़ :

बिहार के गोपालगंज में JDU विधायक पप्पू पांडेय के करीबियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 28, 2020 15:25 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फायरिंग में पप्पू पांडेय के एक करीबी की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को गोरखपुर रेफर किया गया है. खबरों की माने तो मारे गए शख्स का नाम देवेंद्र पांडेय है.

Open in App

 बिहार के गोपालगंज जिले में बेखौफ अपराधियों ने बाहुबली JDU विधायक पप्पू पांडेय के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी.  रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फायरिंग में पप्पू पांडेय के एक करीबी की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को गोरखपुर रेफर किया गया है. खबरों की माने तो मारे गए शख्स का नाम देवेंद्र पांडेय है. 

बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी ठेकेदार देवेंद्र पांडेय और  इसी गांव के निवासी बड़हरा पंचायत के बीडीसी सदस्य राजापुर बाजार में नहर के पास एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे।. तभी दो बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे चार अपराधियों ने पिस्तौल से दोनों पर अँधा धुंदफायरिंग कर दी.  इस फायरिंग में गोली लगने से ठेकेदार देवेंद्र पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई और बीडीसी सदस्य  गंभीर रूप से घायल हो गए.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. दिनदहाड़े फायरिंग के बाद राजापुर बाजार में दहशत फैल गयी. 

वही दूसरी तरफ इसी साल मई में गोपालगंज के हथुआ थानांतर्गत रुपनचक गांव में आरजेडी नेता के घर में घुसकर अपराधियों ने जेपी यादव समेत उनके चार परिजनों को गोलियों से भून दिया था.  अपराधियों की ओर से ताबड़तोड़ की गई फायरिंग की वजह से आरजेडी नेता जेपी यादव के माता-पिता की मौत हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से घायल उनके एक भाई ने गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान  दम तोड़ दिया था. अगर खबरों की मानें तो  इस हत्याकांड का आरोप अमरेंद्र उर्फ पप्पू पांडेय और उनके साथियों पर लगाया गया था.  वही अब रिपोर्ट्स के अनुसार  पप्पू पांडेय के करीबियों पर हमला उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया गया है. 

टॅग्स :जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया