लाइव न्यूज़ :

बाहुबली गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह के बेटे पर लगाया आरोप, बोले- सासंद राजवीर सिंह करवा सकते हैं मेरी हत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 18:42 IST

गुड्डू पंडित का आरोप है कि कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया उनकी हत्या करवा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगुड्डू पंडित डिबाई सीट से साल 2007 में बसपा के टिकट पर राजवीर सिंह को हरा चुके हैंशिवसेना के टिकट पर गुड्डू पंडित ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया था गुड्डू पंडित का आरोप है कि प्रशासन ने सांसद राजवीर सिंह के कहने पर नामांकन रद्द कर दिया है

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सांसद बेटे पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुड्डू पंडित का आरोप है कि कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया उनकी हत्या करवा सकते हैं। 

दरअसल इसी महीने सपा की शरण में गये गुड्डू पंडित को अखिलेश यादव ने बुलंदशहर से टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वो अपनी गोटी शिवसेना में फिट कर लिये। 

शिवसेना के टिकट पर गुड्डू पंडित ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र से बीते 21 जनवरी को बड़े ही गाजे-बाजे के साथ नामांकन दखिल किया था। लेकिन बुलंदशहर के जिला निर्वाचन कार्यालय ने गुड्डू पंडित का नामांकन पर्चा रद्द कर दिया है। 

इसी बात पर नाराज गुड्डू पंडित ने आरोप लगाया है कि एटा से बीजेपी के सांसद राजवीर सिंह के कहने पर प्रशासन ने उनका नामांकन पत्र निरस्त किया है। गुड्डू पंडित का आरोप है कि वो चुनाव में एकतरफा जीत रहे थे और यदि वो यह जीत जाते तो राजवीर सिंह की राजनीति बुलंदशहर से खत्म हो जाती है।

गुड्डू पंडित का आरोप है कि इसलिए सांसद राजवीर सिंह ने प्रशासन के साथ मिलकर खेल रचा और मेरा पर्चा ही निरस्त करवा दिया। जबकि इस मामले में जिला निर्वाचन कार्यलय का कहना है कि गुड्डू पंडित ने अपने नामांकन पत्र में फॉर्म-बी नहीं दिया था, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

दरअसल गुड्डू पंडित लोध जनाधार वाले डिबाई सीट से साल 2007 में बसपा के टिकट पर राजवीर सिंह को हरा चुके हैं। इसके बाद साल 2012 में गुड्डू पंडित को अखिलेश यादव ने सपा से डिबाई का टिकट दिया था। उस चुनाव में भी गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह के बेटे को हरा दिया था।

साल 2016 में गुड्डू पंडित ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी, लेकिन भाजपा ने साल 2017 उन्हें टिकट न देकर डॉक्टर अनीता लोधी राजपूत को दे दिया था। जिन्होंने सपा के हरीश कुमार को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Rajveer Singhबुलंदशहरशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?