लाइव न्यूज़ :

बिहार: बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन दुर्गा पूजा बाद पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद के साथ थाम सकते हैं जदयू का हाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2023 15:58 IST

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन दुर्गा पूजा के बाद पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद के साथ जदयू का दामन थाम सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बाहुबली पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन जल्द थाम सकते हैं जदयू का दामनआनंद मोहन के साथ उनकी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद भी शामिल हो सकते हैं जदयू मेंदरअसल बीते दिनों आनंद मोहन ने सीएम नीतीश से की थी मुलाकात, उस समय से लग रही हैं अटकलें

पटना: बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन जदयू का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि दुर्गा पूजा के बाद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद के साथ जदयू का दामन थाम सकते हैं। कुछ दिन पहले ही आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि आनंद मोहन की जदयू का दामन थाम सकते हैं।

राजद सांसद मनोज झा के राज्यसभा में की गई ठाकुरों वाली टिप्पणी पर विवाद के बाद नीतीश कुमार और आनंद मोहन की यह पहली मुलाकात थी। बता दें कि बीते दिनों राज्यसभा में राजद सांसद मनोज झा के भाषण के बाद ठाकुर से संबंधित कविता को लेकर आनंद मोहन और उनके राजद विधायक बेटे चेतन आनंद ने प्रतिकार किया था और जोर-शोर से इस मामले को उठाया था।

इस दौरान बिहार की ठाकुर बिरादरी के नेताओं का भी उन्हें साथ मिला था। लेकिन बढ़ते बवाल के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खुलकर पार्टी सांसद मनोज झा का समर्थन किया था और उन्हें विद्वान शख्स करार दिया था। जिसके बाद से ही आनंद मोहन नाराज चल रहे हैं।

गौरतलब है कि नीतीश सरकार ने इसी साल जेल नियमावली में बदलाव कर आनंद मोहन की जेल से रिहाई का रास्ता साफ कराया था। गोपालगंज के डीएम रहे जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को आजीवन कारावास हुआ था। समय से पहले हुई रिहाई पर सियासी हंगामा भी हुआ। रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगी हुई है।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहनीतीश कुमारजेडीयूलालू प्रसाद यादवआरजेडीमनोज झा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos